Saturday, June 28, 2025

नई शिक्षा सेवा चयन के गठन से शिक्षकों में आक्रोश

- Advertisement -

काली पट्टी बांधकर मनाएंगे शिक्षक दिवस

बाह! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के ठकुरई गुट के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर माध्यमिक शिक्षक संघ आगामी 5 सितंबर को काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस मनाएंगे। इसी क्रम में हर प्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कॉलेज बाह पर माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट ने विगत दिनों विधान मंडल द्वारा पारित किए गई नई शिक्षा सेवा चयन नीति 2023 का सभी शिक्षकों ने विरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया कि आने वाले 5 सितंबर को काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस मनाएंगे। बैठक की अध्यक्षता सतीश पचौरी जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुरई गुट व संचालन पंकज भदौरिया जिला सचिव द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष सतीश पचौरी ने बताया कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को मिलने वाली सेवा सुरक्षा व पदोन्नति के न्याय संगत व्यवस्था को समाप्त करने के सरकार के निर्णय के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर निर्णय लिया गया।बैठक मै डा विजेंद्र सिंह नरबार प्रदेश उपाध्यक्ष,विमल चौहान मंडलीय मंत्री,संजय धाकरे उपाध्यक्ष, लोकेश शर्मा उपाध्यक्ष,राम बाबू गुर्जर,अशोक पाठक,राज बीर शर्मा कृष्ण कांत गुप्ता,सुभाष कटारा,सोबरन सिंह यादव, लोकेंद्र शर्मा आदि शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -