Saturday, June 28, 2025

अज्ञात कारणों से महिला अस्पताल में लगी भीषण, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

- Advertisement -

बाह। कस्बा बाह क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के अंदर बंद पड़े पुराने महिला अस्पताल की इमारत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी के कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह परिसर में बीते कई वर्षों से बंद पड़े पुराने महिला अस्पताल में सोमवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तत्काल आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग गाड़ी के कर्मचारियों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल भीषण आग पर काबू पाया।आग लगने से महिला अस्पताल के दरवाजे खिड़कियां सहित सामान जलकर राख हो गया। लोगों के मुताबिक महिला अस्पताल बीते कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -