Sunday, June 29, 2025

Indonesian president Prabowo not to visit Pakistan after Republic Day parade | दावा- भारत ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को पाकिस्तान जाने से रोका: गणतंत्र दिवस परेड के बाद नई दिल्ली से इस्लामाबाद जाने का प्लान था

- Advertisement -


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ब्राजील में हुए G20 समिट में पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो।

भारत ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को पाकिस्तान के दौरे पर न जाने के लिए मना लिया है। मीडिया हाउस द प्रिंट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति सुबियांतो भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने राष्ट्रपति सुबियांतो को 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट के तौर पर हिस्सा लेने का न्योता भेजा है। हालांकि भारत की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सुबियांतो, पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा के लिए आएंगे। वे भारत दौरे पर जाएंगे और वहीं से पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। हालांकि भारत सरकार ऐसा नहीं चाहती थी कि सुबियांतो सीधे भारत से पाकिस्तान जाएं। इसके लिए भारत ने इस मुद्दे को इंडोनेशिया के साथ उठाया था।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के साथ। तस्वीर 18 दिसंबर को कायरो में हुए D-8 समिट की है।

भारत क्यों नहीं चाहता, नई दिल्ली से इस्लामाबाद जाएं सुबियांतो इंडोनेशिया, आसियान क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। भारत ने हाल के कुछ साल में दक्षिण इंडोनेशिया के साथ अपने संबंधों पर बेहतर ध्यान दिया है। इन मजबूत संबंधों के बीच भारत नहीं चाहता था कि सुबियांतो का पाकिस्तान दौरा भारत के साथ रिश्तों पर नकारात्मक असर डाले।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह के तुरंत बाद इस्लामाबाद की यात्रा करते हैं तो यह भारत के लिए नकारात्मक संकेत हो सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं और ऐसे में एक प्रमुख विदेशी नेता की भारत यात्रा के तुरंत बाद पाकिस्तान जाना भारत की कूटनीतिक स्थिति को कमजोर कर सकता है।

भारत ने अब तक चीफ गेस्ट का नाम घोषित नहीं किया आमतौर पर उन्हीं देशों के नेताओं को गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट बनने का न्योता मिलता है, जिनके भारत के साथ मजबूत कूटनीतिक रिश्ते हों। हालांकि पहले यह परंपरा हुआ करती थी कि भारत गणतंत्र दिवस का हिस्सा बनने वाले चीफ गेस्ट का नाम महीनों पहले ही घोषित कर दिया करता था। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस से 15 दिन पहले तक भारत ने चीफ गेस्ट का नाम घोषित नहीं किया है। इसकी वजह भी सुबियांतो का पाकिस्तान दौरा को माना जा रहा है।

साल 2018 में इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति जोको विडोडो भारत के गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। हालांकि तब वे भारत का दौरा करने के बाद दो दिन की राजकीय यात्रा के लिए पाकिस्तान चले गए थे। लेकिन इस बार, भारत सरकार यह सुनिश्चित किया कि ऐसी स्थिति फिर से न हो।

इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति जोको विडोडो ने 6 साल पहले भारत दौरे के बाद पाकिस्तान की यात्रा की थी।

पाकिस्तान ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की यात्रा की घोषणा की पाकिस्तान ने इस महीने के आखिर में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की यात्रा की घोषणा भी कर दी है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 26 जनवरी को इस्लामाबाद आएंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए एक विशेष समिति गठित की है। गुरुवार को इसकी बैठक भी हुई। पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल ने इसकी अध्यक्षता भी की।

भारत दौरे के बाद पाकिस्तान नहीं गए थे सऊदी क्राउन प्रिंस सितंबर 2023 में G-20 समिट के बाद 1 दिन के स्टेट विजिट पर जब सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत दौरे पर आए थे। इस यात्रा से पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने काफी कोशिशें की थी चाहे कुछ ही घंटे के लिए सही, प्रिंस सलमान भारत से पाकिस्तान आएं। हालांकि तब उन्होंने ऐसा नहीं किया था।

तब पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि भारत की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। गौरतलब है कि जब फरवरी 2019 में प्रिंस सलमान भारत आए थे, तब उन्होंने भारत से लौटते वक्त पाकिस्तान की यात्रा की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -