Sunday, June 29, 2025

पुलिस का शक्ति दीदी जागरूकता अभियान

- Advertisement -

पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु व्यापक कार्य योजना तैयार करते हुए मिशन शक्ति दीदी का फेस 4 जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव पंडितपुरा सहित क्षेत्र के गांवों में पुलिस ने शक्ति दीदी जन जागरूकता कार्यक्रम उच्च अधिकारीगण के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन में थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने उपनिरीक्षक मनपाल सिंह, पुलिसकर्मी रन्नो देवी, कांस्टेबलों के साथ विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम संचालन किया गया। कार्यक्रम में गांव की बालिकाओं, महिलाओं, युवतियों,छात्राओं को कार्यक्रम में महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों निवारण हेतु उनको टोल फ्री नंबर व मिशन शक्ति के विषय में विस्तारित रूप से अवगत कराया गया। पुलिस ने महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु उनके टोल फ्री नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन 1090 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 वन स्टॉप सेंटर 181 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर 102 एंबुलेंस सेवा 108 जनसुनवाई पोर्टल स्थानीय थाने की महिला हेल्पडेस्क के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -