Sunday, June 29, 2025

Lhuan-dre Pretorius | South Africa tour of Zimbabwe; SA Vs ZIM day 1 match report; Lhuan-dre Pretorius | Corbin Bosch | Kwena Maphaka | अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दिन 418 रन बनाए: ​​​​​​​प्रिटोरियस डेब्यू में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर

- Advertisement -


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Lhuan dre Pretorius | South Africa Tour Of Zimbabwe; SA Vs ZIM Day 1 Match Report; Lhuan dre Pretorius | Corbin Bosch | Kwena Maphaka

बुलावायो34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डेब्यू मैच खेल रहे लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 153 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। शनिवार को मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त होने पर साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 418/9 है। कार्बिन बॉश 100 रन बनाकर नाबाद हैं। क्वेना मफाका उनका साथ दे रहे हैं।

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 153 रन बनाकर आउट हुए। वे डेब्यू मैच में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बने हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 51 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे की ओर से तनाका चिवंगा ने 4 विकेट झटके।

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 153 रन की पारी खेली। उन्होंने जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ा।

प्रिटोरियस ने मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ा साउथ अफ्रीका की ओर से डेब्यू करने वाले लुआन-ड्रे प्रिटोरियस टेस्ट क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। प्रिटोरियस ने 19 साल 93 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए अपने पहले टेस्ट में 153 रन बनाए। वे पाकिस्तान के जावेद मियांदाद से 26 दिन छोटे हैं, जिन्होंने 1976 में लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन बनाए थे। वे टेस्ट इतिहास में डेब्यू में शतक बनाने वाले पांचवें सबसे युवा और दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा खिलाड़ी बने।

कॉर्बिन बॉश के साथ सेंचुरी सेलिब्रेट करते प्रिटोरियस।

कॉर्बिन बॉश ने दूसरा शतक बनाया अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे कॉर्बिन बॉश ने भी शतक जड़ा, उन्होंने दिन की आखिरी 3 गेंद पर शतक पूरा किया। उन्होंने 124 गेंद की पारी में 80.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल हैं।

——————————————-

टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यह खबर पढ़िए…

ऑस्ट्रेलिया ने बारबडोस में वेस्टइंडीज को 159 रनों से हराया; हेजलवुड ने मैच में 7 विकेट लिए

बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 159 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड के 5 विकेट की बदौलत वेस्टइंडीज को 141 रन पर ऑलआउट कर दिया। नाथन लायन ने दिन की आखिरी दो गेंदों पर लगातार 2 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -