Sunday, June 29, 2025

नारी शक्ति बंधन से महिलाओं को आगे बढ़ाने के मिलेंगे अवसर- विधायक पक्षालिका सिंह

- Advertisement -

बाह। कस्बा बाह क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को देवता मैरिज होम परिसर में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें तहसील क्षेत्र की सैकड़ो की संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची। नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने नारी शक्ति बंदन योजना का शुभारंभ किया है जो महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा है। नारी शक्ति बंदन से महिलाओं का समाज में आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे परिवार से लेकर हर स्तर पर महिलाओं को बढ़ाने का प्रयास रहेगा लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी होगी। और महिलाओं को किसी की सहयोग की जरूरत नहीं पड़े इसके लिए कानूनी प्रयास किया जा रहे हैं। इस योजना के तहत सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करना जरूरी है। इसलिए इस योजना का नाम नारी शक्ति बंदन अधिनियम रखा गया है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए निम्न प्रकार की योजना चलाई जा रही है जिससे महिला स्वालंबी भी बन रही है। महिलाओं के लिए अफसर खुल रहे हैं उन्हें आगे आकर काम करना चाहिए। किसी से कोई डरने की घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान विधायक और महिलाओं के द्वारा संवाद भी स्थापित किए गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सत्यवीर भदोरिया, ब्लॉक प्रमुख बाह लाल सिंह चौहान, चैयर पिनाहट रामरती देवी, संगीता शर्मा, पंकज शर्मा, आदि मौजूद रहे।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -