बाह। थाना चित्राहाट क्षेत्र के गांव नवीनपुरा निवासी रोहित कुमार भदौरिया उम्र करीब 35 वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में 2005 में भर्ती हुए थे।बर्तमान वह सिपाही पद पर मेरठ में तैनात थे। बीते 24 अक्टूबर को सिपाही ड्यूटी कर स्कूटी से घर वापस लौट रहे थे मेरठ में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिसमें सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज हेतु गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था।सोमवार देर रात को हॉस्पीटल में उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव घर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
गमगीन माहौल में मृतक के शव की अंत्येष्टी पुलिस सम्मान के साथ की गई। पुलिसकर्मियों द्वारा सिपाही को सलामी दी गई जिसमें थाना प्रभारी चित्राहाट महेंद्र सिंह भदोरिया स्थानीय पुलिस के साथ मौजूद रहे।
सिपाही की मौत से दो बेटियों के सिर से पिता का साया छिन गया है। करवा चौथ त्यौहार से पहले पत्नी का सुहाग उजड़ गया जिसे लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- Advertisement -

आपकी राय

Latest news
SHARE MARKET LIVE
GOLD PRICE
Gold price by GoldBroker.com
SILVER PRICE
Silver price by GoldBroker.com
- Advertisement -
