Sunday, June 29, 2025

मामूली कहासुनी को लेकर चूल्हे की आग पत्नी के ऊपर फेंकी गंभीर जली

- Advertisement -

बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव विष्णुपुरा में मामूली कहासुनी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर पति ने जलती हुई चूल्हे की आग को पत्नी को ऊपर डाल दिया जिससे वह गंभीर जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नी राम रूप उम्र करीब 35 वर्ष निवासी गांव विष्णुपुरा थाना बाह का आरोप है कि सोमवार को वह अपने घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी। मामूली कहासुनी को लेकर पति राम रूप गाली गलौज करने लगा। दोनों पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ आक्रोशित पति ने मारपीट कर चूल्हे में जल रही आग को पत्नी के ऊपर फेंक दिया आग से महिला लक्ष्मी गंभीर जलकर झुलस गई। आवाज सुनकर अन्य परिजन एकत्रित हो गए मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में महिला को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -