बाह। दीपावली पर त्यौहार को लेकर चारों तरफ रोशनी से सजी इमारतें एवं धार्मिक स्थल दिख रहे हैं तो वही शनिवार को छोटी काशी से मशहूर बाबा बटेश्वर नाथ की नगरी तीर्थ धाम बटेश्वर में मंदिर ट्रस्ट के द्वारा दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह भदावर के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने यमुना नदी किनारे बने श्रृंखलावृद मंदिर एवं घाटों पर दीपदान किया। 11000 दीपों की रोशनी से बाबा बटेश्वर नाथ की नगरी बटेश्वर धाम रोशनी से जगमगा उठा। यमुना नदी के पानी में दीपक के प्रतिबिम्ब रोशनी से चमकते हुए नजर आए। चारों तरफ दीपक ही दीपक दिख रहे थे बटेश्वर का नजारा अयोध्या से काम नहीं नजर आ रहा था। भगवान भोलेनाथ ब्रह्मलाल महाराज को पुजारी द्वारा सजाया गया था साथ ही मंदिर के आंगन में रंगोली बनाकर उसे पर दीप दान किया गया। हर वर्ष की भांति बटेश्वर के घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा दीपदान किया गया। इस दौरान मंदिर पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, प्रदीप भदोरिया, सोनू भदोरिया प्रधान, अलकेंद्र जादौन, आदि लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -

Latest news
SHARE MARKET LIVE
GOLD PRICE
Gold price by GoldBroker.com
SILVER PRICE
Silver price by GoldBroker.com
- Advertisement -
