Monday, June 30, 2025

US President Donald Trump oath ceremony in PHOTOS VIDEO | 12 PHOTOS-VIDEO में ट्रम्प की शपथ: व्हाइट हाउस में बाइडेन बोले- वेलकम होम; शपथ के दौरान मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं

- Advertisement -


वॉशिंगटन27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने। उनके शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। भारतीय समय के मुताबिक उन्होंने सोमवार रात 10:30 बजे शपथ ली। शपथ ग्रहण से तीन घंटे पहले सेंट जॉन चर्च में सर्विस रखी गई, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ पहुंचे। सर्विस के बाद ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका स्वागत किया। यहां से दोनों एक ही कार में सवार होकर कैपिटल हिल पहुंचे।

दूसरी बार अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनीं मेलानिया ट्रम्प का स्टाइल चर्चा में रहा। उन्होंने ब्लू ओवरकोट के साथ ब्लू एंड व्हाइट हैट पहनी। शपथ से पहले ट्रम्प ने मेलानिया को किस किया और शपथ के दौरान मेलानिया ट्रम्प के पास बाइबिल लेकर खड़ी रहीं, हालांकि ट्रम्प ने बाइबिल पर हाथ रखे बिना ही शपथ ली।

12 तस्वीरों में ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के खास मोमेंट्स देखिए…

शपथ ग्रहण से पहले सेंट जॉन चर्च में सर्विस रखी गई। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ शामिल हुए।

सेंट जॉन चर्च में सर्विस के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया के बाएं तरफ जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा और दाएं तरफ बेटा बेरन ट्रम्प। मेलानिया के पीछे ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प।

शपथ से पहले डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ जो बाइडेन से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे।

व्हाइट हाउस में नए उप राष्ट्रपति जेडी वेंस (सबसे दाएं) और उनकी पत्नी उषा (सबसे बाएं) ने पूर्व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति से मुलाकात की।

जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस से कैपिटल हिल के लिए एक ही गाड़ी से निकले।

शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने पत्नी मिलेनिया ट्रम्प को किस किया।

कैपिटल रोटुंडा में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जुटे लोग।

अर्जेंटीना के पीएम जेवियर मिलेई और इटली के पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

राष्ट्रपति ट्रम्प से पहले उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने शपथ ली। तस्वीर में वेंस के दाएं तरफ उनकी पत्नी और बेटी।

डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के दौरान पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं।

शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स से हाथ मिलाते ट्रम्प।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने पहली स्पीच दी। इस दौरान जो बाइडेन और कमला हैरिस मौजूद रहे।

ट्रम्प के शपथ ग्रहण के लिए कैपिटल वन एरिया में एंट्री पाने के लिए सड़कों पर भीड़ दिखाई दी।

——————————-

ट्रम्प के शपथ ग्रहण से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति:30 मिनट के पहले भाषण में 10 घोषणाएं, कहा- देश में सिर्फ दो जेंडर पुरुष और महिला, ट्रांसजेंडर नहीं

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई।

शपथ के दौरान ट्रम्प की पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। ट्रम्प की शपथ के बाद कुछ देर तक संसद का कैपिटल रोटुंडा हॉल तालियों से गूंजता रहा। ट्रम्प 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं। उनसे पहले रिपब्लिकन नेता जेडी वेंस ने अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -