Monday, June 30, 2025

Donald Trump Inauguration; trump is the 47th president of the united states Live Updates | ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति: पहले भाषण में कहा- भगवान ने अमेरिका को महान बनाने के लिए मुझे बचाया; जेडी वेंस उपराष्ट्रपति बने

- Advertisement -


वॉशिंगटन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद सोमवार देर रात ट्रम्प ने 30 मिनट का संबोधन दिया।

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। यह उनका दूसरा टर्म है। वे 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।

ट्रम्प की शपथ के दौरान पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। शपथ के बाद कुछ देर तक संसद का कैपिटल रोटुंडा हॉल तालियों से गूंजता रहा। अपनी स्पीच में ट्रम्प ने कहा कि भगवान ने अमेरिका को महान बनाने के लिए उन्हें बचाया। इससे पहले जेडी वेंस ने अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल में ट्रम्प की शपथ के दौरान उनकी पत्नी मेलानिया हाथ में बाइबल लेकर खड़ी रहीं।

ट्रम्प बोले- अमेरिका को फिर महान बनाएंगे शपथ के बाद ट्रम्प ने 30 मिनट तक देश को संबोधित किया। अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा, ‘अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हो रहा है। इस दिन से हमारा देश फिर समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में इसका सम्मान किया जाएगा। मैं बहुत ही सरलता से अमेरिका को सबसे पहले रखूंगा। हमारी सुरक्षा बहाल होगी। न्याय के तराजू को फिर संतुलित किया जाएगा। हम फिर से अमेरिका को महान बनाएंगे।’

पहले भाषण में ट्रांसजेंडर की मान्यता खत्म करने की बात कही

ट्रम्प ने शपथ के बाद की स्पीच में कहा- मैं सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी को वापस लाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करूंगा। आज से अमेरिका सरकार की आधिकारिक नीति होगी कि सिर्फ दो जेंडर होंगे- पुरुष और महिला। यानी ट्रांसजेंडर को मान्यता नहीं मिलेगी।

कैपिटल हिल में शपथ ग्रहण की 7 तस्वीरें…

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के लिए कैपिटल हिल में प्रवेश करते हुए ट्रम्प, उनका परिवार भी यहां मौजूद था।

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (सबसे बाएं), हिलेरी क्लिंटन, जॉर्ज जब्ल्यू बुश (बीच में) और बराक ओबामा (सबसे दाएं) ट्रम्प की शपथ के दौरान नजर आए।

ट्रम्प की शपथ के दौरान जो बाइडेन उनके नजदीक खड़े हुए थे, जबकि ट्रम्प की पत्नी ने बाइडेन पकड़ी हुई थी।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रम्प ने वहां मौजूद लोगों को सैल्यूट किया, इसके बाद उन्होंने 30 मिनट की स्पीच दी।

सर्दी की वजह से ट्रम्प का शपथ समारोह संसद के अंदर आयोजित किया गया था, ट्रम्प ने यहीं से देश के नाम संबोधन दिया।

ट्रम्प की शपथ के लिए एलन मस्क (बाएं), जेफ बेजोस (दाएं से पांचवें) समेत कई बिलेनियर और टेक दिग्गज मौजूद रहे।

ट्रम्प से पहले रिपब्लिकन लीडर जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली, इस दौरान उनकी पत्नी उषा और बेटी भी साथ थी।

विक्ट्री परेड में कहा- ट्रम्प इफेक्ट से हमास युद्ध रुका, स्टॉक मार्केट चढ़ा

शपथ से पहले दिन में निकाली गई विक्ट्री परेड में ट्रम्प बोले-चुनाव में जीत के ढाई महीने के बाद ही अंतर दिखने लगा है। इसे ट्रम्प इफेक्ट करार देते हुए उन्होंने कहा, इजराइल-हमास युद्ध विराम हो चुका है। अमेरिका के स्टॉक मार्केट में उछाल है। 39 साल में पहली बार बिजनेस ऑप्टिमिज्म रिकॉर्ड 41 पॉइंट पर जा पहुंचा है। सॉफ्ट बैंक ने अमेरिका में 2 हजार करोड़ डॉलर के नए निवेश की घोषणा की है।

विक्ट्री परेड में मस्क अपने चार साल के बेटे के साथ मंच पर थिरके…

ट्रम्प ने विक्ट्री परेड के अंत में टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क को भी मंच पर बुलाया। मस्क अपने चार साल के बेटे एक्सएई के साथ मंच पर आए और थिरके भी। समर्थकों ने ट्रम्प-मस्क के लिए जमकर तालियां बजाईं। ट्रम्प ने कहा कि मस्क का डोजी (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी) अमेरिका को फिर से पटरी पर लाएगा।

…………………………

ट्रम्प की शपथ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

शपथ से पहले ट्रम्प बोले- तीसरा विश्व युद्ध रोकूंगा:विक्ट्री भाषण में कहा- मैंने गाजा में सीजफायर कराया; अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकालेंगे

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शपथ ग्रहण से पहले रविवार रात को वॉशिंगटन में विक्ट्री स्पीच (विजयी भाषण) दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध होने से रोकेंगे। उन्होंने दावा किया कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के बेहद नजदीक है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -