Monday, June 30, 2025

Terrorist Gurpatwant Singh Pannun ‘Gatecrashes’ Donald Trump’s Inauguration, Chants Pro-Khalistan Slogans In Viral Video | ट्रम्प के शपथ ग्रहण में दिखा खालिस्तानी आतंकी पन्नू: खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था, दावा किया- ट्रम्प गुट ने बुलाया था

- Advertisement -


  • Hindi News
  • International
  • Terrorist Gurpatwant Singh Pannun ‘Gatecrashes’ Donald Trump’s Inauguration, Chants Pro Khalistan Slogans In Viral Video

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में पन्नू की मौजूदगी का दावा किया जा रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पद की शपथ ली। ट्रम्प के शपथ ग्रहण में देश-दुनिया के कई मेहमान और नेता भी शामिल हुए। इसमें भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी नजर आया।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रम्प के शपथ ग्रहण के समय पन्नू वहीं था और खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पन्नू ने दावा किया है कि उसे ट्रम्प गुट ने आमंत्रित किया था। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पन्नू ने अपने संपर्क के जरिए टिकट खरीदा था और फिर शपथ समारोह में पहुंचा।

यह तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है।

वायरल वीडियो में ट्रम्प के मंच के पास दिखा पन्नू सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मंच पर मौजूद हैं। उनके मंच के पास ही खालिस्तानी आतंकी दिख रहा है। वीडियो में जनता यूएसए, यूएसए के नारे लगा रही है, तभी पन्नू खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर देता है।

अमेरिका ने भारत पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप लगाया था अमेरिका ने आरोप लगाया था कि पूर्व भारतीय अधिकारी ने न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए भाड़े के शूटर की हायरिंग की गई थी। इसके साथ-साथ अमेरिका ने पूर्व भारतीय अधिकारी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी लगाया था।

अमेरिकी कोर्ट ने मामले में 2 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें निखिल गुप्ता और CC1 नाम का एक शख्स शामिल था। अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने CC1 को विकास यादव बताया था। उनकी भारतीय सेना की वर्दी में फोटो भी जारी की गई थी। FBI का कहना है कि विकास भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी RAW से जुड़े थे। विकास पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगाए गए।

इसके बाद केंद्र सरकार ने ड्रग माफिया और आपराधिक गैंग के साथ एजेंट के संबंधों की जांच के लिए कमेटी बनाई थी।

अमेरिका की सीक्रेट एजेंसी FBI ने विकास यादव की 3 फोटो जारी कीं। उन्हें वांटेड बताया गया है।

2023 में दिल्ली में गिरफ्तार हुआ था विकास यादव अमेरिका में वांटेड विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने 18 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने हत्या के प्रयास और किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विकास और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। व्यापारी ने विकास और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के संबंधों के बारे में भी बताया था। इस मामले में विकास को अप्रैल में जमानत मिल चुकी है।

कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?

  • गुरपतवंत सिंह पन्नू मूलरूप से पंजाब के खानकोट का रहने वाला है। वो फिलहाल अमेरिका में रहता है और सिख फॉर जस्टिस नाम का संगठन चलाता है। उसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है।
  • भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर बैन लगाया था। सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा था।
  • पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कथित साजिश का यही मुख्य टारगेट था। हालांकि FBI की चार्जशीट में इसका जिक्र नहीं है।

पन्नू की हत्या की साजिश का मामला क्या है पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 जून 2024 को निखिल को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था। निखिल पर अमेरिका में केस चलाया गया, जहां उसने खुद को निर्दोष बताया था।

अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, पन्नू को मारने की साजिश पिछले साल सितंबर में PM मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त की गई थी। भारत के एक पूर्व अफसर (विकास यादव) ने निखिल गुप्ता से पन्नू की हत्या की साजिश रचने को कहा था।

————————————-

पन्नू मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

FBI के पास पन्नू के मर्डर की साजिश की चैट, दो एजेंट के बीच बातचीत का दावा

पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में US जस्टिस डिपार्टमेंट ने निखिल गुप्ता और विकास यादव के बीच हुई बातचीत का ब्योरा उजागर किया है। इसमें पन्नू के मर्डर की डील से लेकर किलर हायर करने तक की पूरी बात है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -