Wednesday, July 2, 2025

India Pakistan Army Infiltrators Update; LoC Border | Jammu Kashmir | इंडियन आर्मी ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर किया: सूत्रों का दावा- इनमें 2-3 पाकिस्तानी सैनिक, BAT टीम हमला करने वाली थी

- Advertisement -


नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

(फाइल फोटो)

भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें 2-3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना 4 फरवरी की रात हुई, जब LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई।

सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास यह घटना हुई। घुसपैठियों का मकसद भारतीय पोस्ट को निशाना बनाना था। भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) पर हमला किया, यह टीम क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है।

आतंकवादी अलबद्र ग्रुप के हो सकते हैं सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में जो आतंकवादी मारे गए वो अलबद्र ग्रुप के मेंबर्स हो सकते हैं। घुसपैठ की यह कोशिश तब की गई है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कह चुके हैं कि हम भारत के साथ सभी मसले बातचीत के जरिए सुलझाएंगे।

28-29 सितंबर 2016 को हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक

28-29 सितंबर, 2016 की में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। आतंकियों के ठिकानों को नेस्तानाबूत किया था। ऑपरेशन इतना सीक्रेट था कि इसकी जानकारी सिर्फ सात लोगों को थी। इस बात का खुलासा ऑपरेशन का हिस्सा रहे ले. जनरल राजेंद्र रामराव निंभोरकर ने एक प्रोग्राम के दौरान किया था।

उन्होंने बताया था कि केवल सात दिनों में ही सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी की गई थी। सुबह साढ़े तीन बजे इंडियन आर्मी लक्ष्य पर पहुंच गई थी। दो घंटों में ही इंडियन आर्मी ऑपरेशन पूरा कर करीब साढ़े पांच बजे बेस कैंप में लौट आई थी।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें कहा था कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकवादी एलओसी के साथ लॉन्च पैड्स पर घुसपैठ करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उनके मंसूबे काफी खतरनाक थे। इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें रोका गया।

पाकिस्तान PM ने कही थी कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की बात

5 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि पाकिस्तान, भारत के साथ बातचीत के जरिए कश्मीर समेत सभी मुद्दों को सुलझाना चाहता है। शहबाज शरीफ ने पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में ‘कश्मीर एकजुटता रैली’ को संबोधित करते हुए ये बयान दिया था।

शरीफ ने आर्टिकल-370 को निरस्त करने का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत को 5 अगस्त 2019 की सोच से बाहर आना चाहिए और और संयुक्त राष्ट्र से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए और बातचीत शुरू करनी चाहिए।

उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और भारत के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता बातचीत है, जैसा कि 1999 के लाहौर घोषणापत्र में पहले ही लिखा जा चुका है, जिस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पाकिस्तान दौरे के दौरान सहमति बनी थी। पूरी खबर पढ़ें…

…………………………………… सेना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट: 6 जवान घायल, पेट्रोलिंग के दौरान गलती से सैनिक का पैर पड़ा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 14 जनवरी को LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट में गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हुए थे। ब्लास्ट भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में सुबह 10:45 बजे हुआ था। जवानों की एक टुकड़ी खंबा किले के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान एक जवान का पैर गलती से सेना की बिछाई लैंड माइन पर पड़ गया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -