वाराणसी में होगी क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी।
जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में रिंग सेरेमनी में होगी। शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। यह जानकारी प्रिया के
.
उन्होंने बताया- रिंग सेरेमनी में रिंकू और मेरे परिवार के करीबी लोग मौजूद रहेंगे। जबकि शादी में राजनेता, फिल्म स्टार और उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। शादी पारंपरिक तरीके से होगी।
जनवरी, 2025 में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के रोके की खबर सामने आई थी, जिसकी पुष्टि सांसद प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने की थी। उन्होंने कहा था- बेटी की शादी रिंकू सिंह से तय हुई है और जल्द ही रिंग सेरेमनी की जाएगी।
8 जून को लखनऊ में होगी क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी।
क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया
रिंकू और प्रिया की लवस्टोरी दिलचस्प है। बात करीब 2 साल पहले की। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइटर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। इसके बाद रिंकू की KKR के सीनियर क्रिकेटर से नजदीकियां बढ़ गईं।
इसी बीच, सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई। इसमें क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू-प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया, फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई।
रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था- KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी।
यह रिंकू सिंह का अलीगढ़ में बना नया बंगला है। इसमें क्रिकेट से जुड़ी यादों के लिए अलग स्पेस बनाया गया है।
क्रिकेटर रिंकू के घर को प्रिया ने ही फाइनल किया था रिंकू के अलीगढ़ स्थित बंगले को प्रिया ने फाइनल ही किया। अप्रैल, 2024 में प्रिया रिंकू घर के पहुंची थीं। उन्होंने बंगले का इंटीरियर भी चेंज करवाया था। रिंकू सिंह ने साढ़े तीन करोड़ का यह बंगला खरीदा था। उनके बंगले में 6 बेडरूम है। घर में एक बड़ा मंदिर, स्विमिंग पूल है। यहां उनका वह बैट भी रखा गया है। जिससे उन्होंने 6 छक्के लगाए थे। बता दें रिंकू सिंह का जर्सी नंबर 35 है और उनके घर का नंबर 38 है।
अब पढ़िए कौन हैं प्रिया सरोज?
प्रिया सरोज अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं और की समस्या के समाधान के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।
प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं।
महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।
मछलीशहर संसदीय सीट से सपा की सांसद प्रिया सरोज सपा की सबसे युवा सांसद हैं।
अब जानिए कौन हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह…
पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे।
हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे।मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते।
टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था।
मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगों तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे।
टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगा चुके हैं रिंकू रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में डेब्यू किया था। वे अब तक 3 फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 के एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं।
————————-
ये खबर भी पढ़ें:–
CJI बोले- योगी जी देश के सबसे पावरफुल सीएम, हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया
मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि योगी जी इस देश के सबसे पावरफुल सीएम हैं। प्रयागराज पहुंचे CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और अधिवक्ता चेम्बर्स का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर