Monday, June 30, 2025

French Open 2025 Updates; novak djokovic | jannik sinner alexander zverev | जोकोविच लगातार 16वीं बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में: वर्ल्ड नंबर-1 सिनर भी जीते, ज्वेरेव ने फ्लावियो को सीधे सेटों में हराया

- Advertisement -


  • Hindi News
  • Sports
  • French Open 2025 Updates; Novak Djokovic | Jannik Sinner Alexander Zverev

स्पोर्ट्स डेस्क58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नोवाक जोकोविच का अगला मुकाबला ब्रिटिश खिलाड़ी कैमरन नॉरी से होगा।

वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर और 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के मेंस सिंगल्स चौथे राउंड में पहुंच गए हैं। वहीं, जर्मनी के टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी चौथे दौर में जगह बना ली है।

जोकोविच ने शनिवार को खेले गए तीसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी फिलिप मिजोलिक को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। सर्बिया के जोकोविच लगातार 16वीं बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे हैं। अब, 38 साल के जोकोविच का लक्ष्य अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब को जीतकर इतिहास रचना है। उनका अगला मुकाबला ब्रिटिश खिलाड़ी कैमरन नॉरी से होगा।

सिनर की किसी ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वीं जीत सिनर ने तीसरे दौर में चेक खिलाड़ी जिरी लेहेका को 1 घंटे 45 मिनट में 6-0, 6-1, 6-2 से हराया। सिनर की यह किसी भी ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वीं जीत है।

यह टूर्नामेंट सिनर के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी तीन महीने की डोपिंग प्रतिबंध के बाद दूसरी प्रतियोगिता है। इससे पहले, उन्होंने इटालियन ओपन के फाइनल में पहुंचकर वापसी की थी।

सिनर की यह किसी भी ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वीं जीत है।

ज्वेरेव लगातार 8वीं बार अंतिम-16 में जर्मनी के टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने इटली के फ्लावियो कोबोली को सीधे सेटों में 6-2, 7-6, 6-1 से हराया। यह लगातार आठवां साल है जब ज्वेरेव फ्रेंच ओपन के अंतिम-16 में पहुंचे हैं । अब ज्वेरेव का सामना चौथे दौर में डच खिलाड़ी टैलोन ग्रीक्सपूर से होगा। पिछले साल के फाइनलिस्ट ज्वेरेव का लक्ष्य इस बार अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना है।

ज्वेरेव ने इटली के फ्लावियो कोबोली को सीधे सेटों में 6-2, 7-6, 6-1 से हराया।

अब अल्काराज का सामना शेल्टन से होगा डिफेंडिंग चैंपियन मेंस सिंगल्स चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने शुक्रवार को तीसरे राउंड में बोस्निया के दामिर दजुमहुर को 6-1, 6-3, 4-6, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 3 घंटे 14 मिनट तक चला। इसमें अल्काराज ने शुरुआती दो सेट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे सेट में दजुमहुर की वापसी ने मैच को रोमांचक बना दिया। अल्काराज ने चौथे सेट में आत्मविश्वास दिखाते हुए जीत हासिल की। अब अल्काराज का सामना चौथे दौर में अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा, जो वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में 13वें स्थान पर हैं।

————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

PSG ने पहली बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता:इंटर मिलान को 5-0 से हराया

पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने शनिवार को म्यूनिख के एलियांज एरिना में इंटर मिलान को हराकर UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है। टीम ने इंटर मिलान को 5-0 से हराकर इतिहास रच दिया, यह चैंपियंस लीग फाइनल में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। PSG ने पहली बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -