Thursday, June 26, 2025

A vulture collided with an Indigo flight at an altitude of 4000 feet | इंडिगो की फ्लाइट से 4000 फीट ऊंचाई पर टकराया गिद्ध: विमान के फ्रंट में डेंट आया, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; 175 यात्री सवार थे

- Advertisement -


नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना आज (सोमवार, 2 जून) दोपहर 1.14 बजे की है। फ्लाइट जब रांची एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 नॉटिकल मील की दूरी पर थी, तभी उससे एक गिद्ध टकरा गया।

हादसा जिस समय हुआ, विमान लगभग 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान से गिद्ध के टकरने पर पायलेट को 40 मिनट तक विमान को हवा में रखना पड़ा। इसके बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। टक्कर से विमान के अगले हिस्सा में डेंट आया है। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

इंजीनियर विमान की जांच कर रहे एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि टक्कर के बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की। इंजीनियर विमान की जांच कर रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह फ्लाइट रांची पहुंचने के बाद कोलकाता जाने वाली थी। अब रांची में ही खड़ी है और उसकी मरम्मत की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -