Thursday, June 26, 2025

Mexico Festival Shooting: 12 Killed, 20 Injured in Guanajuato | June 2025 | मेक्सिको में त्योहार के दौरान गोलीबारी, 12 लोगों की मौत: 20 घायल, कई की हालात गंभीर; मरने वालों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल

- Advertisement -


मेक्सिको सिटी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

(तस्वीर प्रतीकात्मक है।)

मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में मंगलवार रात भीषण गोलीबारी हुई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

उस वक्त लोग इरापुआतो में सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के मौके पर सड़क पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को दी।

मरने वालों में से 11 की पहचान हो चुकी है। इनमें 8 पुरुष, 2 महिलाएं और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है।

सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोगों के जश्न मनाने के दौरान गोलीबारी की आवाज सुनी गई।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल

राष्ट्रपति शिनबाम ने हादसे पर दुख जताया

राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया और कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

इरापुआतो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सेरवांतेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेक्सिको मरने वालों की संख्या 12 हो चुकी है और कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इरापुआतो की स्थानीय सरकार ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि सुरक्षा बल जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहे हैं।

बुधवार की सुबह घटनास्थल पर खून के धब्बे और गोलियों के निशान अभी भी दिखाई दे रहे थे।

हादसे के बाद तस्वीरें…..

तस्वीर घटना स्थल की एक दीवार में बने गोलीबारी के निशान की है।

गोलीबारी के बाद मौके पर साफ-सफाई करते स्थानीय लोग।

देश के सबसे हिंसाग्रस्त इलाकों में शामिल है गुआनाजुआतो राज्य

राजधानी मेक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में स्थित गुआनाजुआतो राज्य देश के सबसे हिंसाग्रस्त इलाकों में से एक बन चुका है। यहां अलग-अलग संगठित अपराध करने वाले गिरोह कंट्रोल के लिए एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं।

सिर्फ इस साल के पहले पांच महीनों में ही यहां 1,435 हत्याएं दर्ज की गई हैं। यह आंकड़ा किसी भी अन्य राज्य की तुलना में दोगुने से ज्यादा हैं।

पिछले महीने भी इसी राज्य के सैन बार्तोलो दे बेरियोस में कैथोलिक चर्च द्वारा आयोजित एक पार्टी में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 7 लोगों की जान गई थी।

—————————–

हिंसा और अपराध से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

सीरिया के चर्च में आत्मघाती हमला, अब तक 22 मौतें:63 घायल; ISIS आतंकी ने पहले फायरिंग की, फिर खुद को बम से उड़ा लिया

सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार रात एक भयानक आत्मघाती हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हो गए। हमला ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट एलियास चर्च में उस समय हुआ जब दर्जनों लोग प्रार्थना में शामिल थे।

यह घटना तब हुई जब चर्च के अंदर एक इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ा आतंकी घुसा, पहले फायरिंग की और फिर खुद को उड़ा लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें….

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -