Sunday, June 29, 2025

RCB Bengaluru LIVE Photos Video Update; Virat Kohli Siddaramaiah | IPL 2025 Chinnaswamy Stadium | IPL चैंपियन RCB का विक्ट्री सेलिब्रेशन: कोहली बोले- अब ई साला कप नमदू; पाटीदार ने 30 हजार फैंस के सामने ट्रॉफी परेड की

- Advertisement -


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • RCB Bengaluru LIVE Photos Video Update; Virat Kohli Siddaramaiah | IPL 2025 Chinnaswamy Stadium

बेंगलुरु2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीम बस से बाहर निकलते ही RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने फैंस को IPL ट्रॉफी दिखाई।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। सभी प्लेयर्स को पोडियम पर बुलाया गया। यहां कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने स्टेडियम की गैलरी से फैंस को ट्रॉफी दिखाई। यहां करीब 32 हजार दर्शक मौजूद है। ग्राउंड के बाहर भी 50 हजार से ज्यादा लोग उमड़ आए।

इससे पहले विधानसभा में कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने सभी प्लेयर्स को सम्मानित किया। जब टीम एयरपोर्ट पहुंची तो हजारों लोग वहां मौजूद थे। RCB ने एक दिन पहले मंगलवार को IPL में अपना पहला टाइटल जीता था। टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला।

विराट कोहली इमोशनल, कहा- अब ई साल कप नमदू ग्राउंड में कोहली इमोशनल हो गए, क्योंकि दर्शकों ने उनके बोलने से पहले ही ‘विराट, विराट’ और ‘RCB, RCB’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। कोहली ने कहा,

QuoteImage

ई साला कप नमदे अब और नहीं, अब ई साला कप नमदू। हमने कर दिखाया। यह जीत सिर्फ प्लेयर्स के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए है, जिन्होंने 18 साल तक RCB को सपोर्ट किया। यह जीत बेंगलुरु शहर और RCB के फैंस के लिए है। सभी को बधाई। मैं कप्तान रजत पाटीदार के बारे में क्या ही कहूं। सभी हमारे कप्तान रजत पाटीदार का स्वागत कीजिए।

QuoteImage

कप्तान पाटीदार बोले- फैंस ट्रॉफी डिजर्व करते हैं कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे पहले बेंगलुरु के फैंस को नमस्कार किया। रजत पाटीदार ने कहा-

QuoteImage

जब भी मैं यहां आता हूं, मैं कहता हूं नमस्कारा बेंगलुरु। यह हम सभी के लिए बहुत स्पेशल मोमेंट है। सीजन की शुरुआत से ही सभी को पता था कि हमें क्या करना है। फाइनली हमने यह कर दिखाया। सभी फैंस इस ट्रॉफी को जीतना डिजर्व करते हैं। RCB के लाखों फैंस पहले सीजन से टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं।

QuoteImage

विधानसभा में RCB का सम्मान, 4 फोटो देखिए

सम्मान समारोह में कर्नाटक के CM सिद्धारमैया के साथ विराट कोहली।

सम्मान समारोह में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी।

सम्मान के बाद कर्नाकट के CM के साथ फोटो शूट में RCB की टीम।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ टीम के पहुंचने से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें 3 लोग मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 50 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जीत के बाद सेल्फी तो बनती है

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विराट कोहली ने कहा- 18 साल इंतजार किया

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कप्तान पाटीदार ने ट्रॉफी फैंस को दिखाई

दर्शकों को धन्यवाद देने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने IPL ट्रॉफी को हवा में उठाकर फैंस की ओर दिखाया। उनके साथ विराट कोहली और बाकी प्लेयर्स ने भी ट्रॉफी फैंस को दिखाई। इसके बाद कप्तान पाटीदार ने ट्रॉफी लेकर स्टेडियम में विक्ट्री परेड शुरू कर दी। उनके साथ RCB के बाकी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ भी परेड भी मौजूद रहा।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पोडियम पर पहुंचे सभी खिलाड़ी

शाम करीब 5.50 बजे RCB का सपोर्ट स्टाफ और सभी खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम में नजर आए। यहां करीब 6 बजे विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार समेत सभी प्लेयर्स को ग्राउंड पर मौजूद पोडियम पर बुलाया गया।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के CM ने RCB की टीम को सम्मानित किया

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

RCB की टीम विधानसभा पहुंचा, रजत ट्रॉफी के साथ निकले

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस, बारिश शुरू

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधानसभा के बाहर फैंस का उत्साह देखिए

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीम बस विधानसभा के लिए रवाना

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयरपोर्ट पर मौजूद थी हजारों की भीड़

टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तो हजारों लोग वहां मौजूद थे। टीम होटल से विधानसभा के लिए निकली। कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने विधानसभा में टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। टीम विधानसभा पहुंच चुकी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -