स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
RCB की ओर से IPL का खिताब जीतने के बाद 4 जून को बेंगलुरु में जश्न मनाया गया था। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ हुई थी, इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को भगदड़ हुई थी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
हमारी भूमिका बहुत सीमित थी-शंकर और जयराम एक संयुक्त बयान में शंकर और जयराम ने कहा कि उन्होंने गुरुवार रात को KSCA अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बयान में कहा गया, ‘पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की वजह से हम यह बताना चाहते हैं कि हमने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, हमारी भूमिका बहुत सीमित थी।’
RCB के मार्केटिंग हेड को 14 दिन की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को RCB और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया। कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने KSCA के अधिकारियों को 16 जून तक गिरफ्तारी से राहत दी है।
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने बेंगलुरु में 4 जून को RCB के खिलाड़ियों के लिए विक्ट्री परेड की इजाजत मांगी थी। KSCA ने इस संबंध में राज्य सरकार को 3 जून को लेटर लिखा था। न्यूज एजेंसी PTI ने यह लेटर देखने का दावा किया है।
बेंगलुरु पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनपर विक्ट्री परेड और सेरेमनी के फ्री पास देने से जुड़ा पोस्ट करने का आरोप है।
बेंगलुरु भगदड़ मामले में आज के अपडेट्स-
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पॉलिटिकल सेक्रेटरी के. गोविंदराज को बर्खास्त कर दिया। सूचना विभाग के प्रमुख हेमंत निंबालकर का ट्रांसफर कर दिया गया है।
- बेंगलुरु के ADGP इंटेलिजेंस हेमंत एम निंबालकर का ट्रांसफर किया गया। IPS रवि एस. उनकी जगह लेंगे।
- भगदड़ में घायल 25 साल के रोलन गोम्स ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन मे RCB, KSCA और DNA एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
- सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
- बेंगलुरु पुलिस ने RCB के सीनियर मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 3 अधिकारियों- किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार किया।
- RCB के मार्केटिंग हेड निखिल को दुबई जाते वक्त बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उसने हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। सोमवार को उसकी याचिका पर सुनवाई होगी।
- IPS अधिकारी सीमंत कुमार ने बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला।
- बेंगलुरु पुलिस ने RCB और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया। सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
- कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम पद से इस्तीफा दिया