- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Mohammed Siraj; India Vs England 2nd Test LIVE Score Update | Prasidh Krishna Jack Crowley Ben Duckett
बर्मिंघम10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बर्मिंघम टेस्ट का दूसरा दिन भी पूरी तरह से भारत के नाम रहा। कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बना दिए। फिर दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 3 विकेट भी गिरा दिए। होम टीम अब भी पहली पारी में 510 रन से पीछे हैं।
जो रूट और हैरी ब्रूक आज इंग्लैंड की पारी आगे बढ़ाएंगे। खेल दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। भारत के लिए आकाश दीप 2 और मोहम्मद सिराज 1 विकेट ले चुके हैं।
दूसरे दिन शुभमन-जडेजा की डबल सेंचुरी पार्टनरशिप भारत के लिए दूसरे दिन शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 269 रन बनाए। गिल ने इस पारी में रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 203 और वॉशिंगटन सुंदर के साथ 7वें विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप भी की। टीम ने 587 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के भी 3 विकेट गिर गए। पढ़ें पूरी खबर…
पहले दिन शुभमन का शतक बर्मिंघम में बुधवार को इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत से यशस्वी जायसवाल ने 87 रन बनाए। उनके विकेट के बाद कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगा दिया। टीम ने 211 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शुभमन और जडेजा ने 99 रन की पार्टनरशिप कर स्कोर 310 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
शुभमन गिल ने 7वां टेस्ट शतक लगाया।
पहले दिन काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स बुधवार को मुकाबले के पहले दिन सभी प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। नीतीश कुमार रेड्डी गेंद छोड़ने के चलते बोल्ड हो गए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। पढ़ें मोमेंट्स की पूरी खबर…
प्लेइंग-11 इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।