Saturday, June 28, 2025

Donald Trump AI Policy Advisor; Who Is Sriram Krishnan | US India | ट्रम्प ने श्रीराम कृष्णन को बनाया AI पॉलिसी एडवाइजर: माइक्रोसॉफ्ट से की करियर की शुरुआत, कई कंपनियों में संभाल चुके हैं अहम जिम्मेदारी

- Advertisement -


वॉशिंगटन17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई के रहने वाले श्रीराम कृष्णन वर्तमान में एंद्रीसेन होरीवित्ज नाम की वेंचर कैपिटल फर्म में पार्टनर हैं।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को भारतीय मूल के बिजनेसमैन और वेंचर कैपिटलिस्ट श्रीराम कृष्णन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर व्हाइट हाउस का सीनियर पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त किया है।

ट्रम्प ने इस नियुक्ति को लेकर X पर लिखा- डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए श्रीराम कृष्णन AI में अमेरिका को आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे। इसके साथ ही वो साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर राष्ट्रपति की एडवाइजरी काउंसिल के साथ काम करते हुए सरकार की AI पॉलिसी मेकिंग में मदद करेंगे।

कृष्णन ने इसे लेकर कहा-

QuoteImage

मैं अपने देश की सेवा करने और डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए AI में अमेरिका की लीडरशिप बनाए रखने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

QuoteImage

श्रीराम कृष्णन का इंटरेस्ट कंज्यूमर टेक और क्रिप्टो में रहा है। इसके अलावा उन्हें स्टोरी टेलिंग का भी शौक है।

कृष्णन ने माइक्रोसॉफ्ट से की करियर की शुरुआत चेन्नई के रहने वाले कृष्णन पेशे से इंजीनियर हैं। वर्तमान में वह एंद्रीसेन होरीवित्ज नाम की वेंचर कैपिटल फर्म में पार्टनर हैं। इस कंपनी को a16z के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी पहली नौकरी 2007 में माइक्रोसॉफ्ट में विजुअल स्टूडियो के प्रोग्राम मैनेजर से शुरू की थी। इसके बाद वो 2013 में फेसबुक से जुड़े। यहां उन्होंने प्रोडक्ट/बिजनेस स्ट्रैटजी समेत कई अहम पदों पर 2016 तक काम किया। कृष्णन ने स्नैपचैट के साथ भी काम किया, यहां पर उन्होंने कंपनी का IPO आने से पहले एड टेक प्लेटफॉर्म बनाया था।

सिलिकॉन वैली की टॉप कंपनियों में काम करने के बाद श्रीराम कृष्णन 2017 में ट्विटर से जुड़े। यहां कोर कंज्यूमर प्रोडक्ट टीम को लीड किया। इस दौरान वो ट्विटर यूजर ग्रोथ में 20% का इजाफा करने में सफल रहे। उन्हें ट्विटर के होम टाइमलाइन, नए यूजर के एक्सपीरिएंस, सर्च, डिस्कवरी और ऑडियंस ग्रोथ जैसे अहम काम करने थे। वह 2019 तक ट्विटर से जुड़े रहे है और होम पेज को नए सिरे से लॉन्च किया।

मस्क को दिया था ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन का सुझाव इसके साथ ही वह याहू कंपनी में में भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रह चुके हैं। साथ ही बिट्स्की, होपिन और पॉलीवर्क जैसी कई कंपनियों के बोर्ड में रहे हैं। 2021 में उन्होंने एंद्रीसेन होरीवित्ज को जॉइन किया। यह क्लब हाउस में एक मेजर इंवेस्टर हैं। क्लब हाउस एक सोशल ऑडियो एप है जिसे 2020 में जारी किया गया था।

इलॉन मस्क को ब्लू-टिक के बदले पैसे लेने का सुझाव श्रीराम कृष्णन ने ही दिया था। मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद इसके नए सेटअप में श्रीराम कृष्णन ने अहम रोल निभाया था।

कृष्णन की तरह ही उनकी पत्नी आरती राममूर्ति भी चेन्नई से हैं। याहू पर चैटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी।

ट्रम्प ने भारतीय मूल के लोगों को दी कई अहम जिम्मेदारी डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार में भारतीय मूल के लोगों को कई अहम जिम्मेदारियां दी गई है। इनमें विवेक रामास्वामी, कश्यप काश पटेल और जय भट्टाचार्या के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा अमेरिका के वाइस प्रेजिडेंट बनने जा रहे JD वांस की पत्नी ऊषा वांस भी भारतीय मूल की हैं। इसका मतलब है कि जल्द ही वो सेकेंड लेडी ऑफ यूनाइटेड स्टेट्स होंगी।

————————————————–

यह खबर भी पढ़ेंगे…

ट्रम्प सरकार में 4 भारतवंशियों को मुख्य पद:कोलकाता के डॉक्टर अमेरिका का हेल्थ डिपार्टमेंट संभालेंगे, आंध्र प्रदेश की ऊषा होंगी सेकेंड लेडी

अमेरिकी प्रेजिडेंशियल इलेक्शन जीतने वाले डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले वो समय-समय पर सरकार के मुख्य डिपार्टमेंट्स को लीड करने के लिए लोगों की नामों की घोषणा कर रहे हैं। सरकार में मुख्य पदों पर रहने वालों में फिलहाल चार भारतीय मूल के हैं। इनमें विवेक रामास्वामी, कश्यप काश पटेल, जय भट्टाचार्या और ऊषा वांस शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -