Saturday, June 28, 2025

America will increase the supply of weapons to Ukraine | यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बढ़ाएगा अमेरिका: बाइडेन बोले- यूक्रेनी लोगों को शांति से जीने का हक; क्रिसमस पर रूस ने दागीं 78 मिसाइलें

- Advertisement -


कीव7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को यूक्रेन पर हुए रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले की निंदा की है। बाइडेन ने आरोप लगाया कि रूस ने मिसाइल और ड्रोन हमले के जरिए यूक्रेन की एनर्जी ग्रिड को निशाना बनाया है। इसके जरिए रूस सर्दी में यूक्रेनी लोगों की बिजली सप्लाई काटना चाहता है।

बाइडेन ने यूक्रेन को मदद देने की बात भी दोहराई। बाइडेन के मुताबिक अमेरिका ने पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन को सैकड़ों मिसाइलें दी हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बढ़ाएगा। यूक्रेन को जल्द ही मिसाइलों की नई खेप दी जाएगी। इसके लिए अमेरिकी रक्षा विभाग को मिसाइलों की सप्लाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने दुनिया के दूसरे देशों से भी यूक्रेन की मदद करने के लिए कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के लोगों शांति और सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार है। बाइडेन ने कहा कि हम यूक्रेन का तब तक समर्थन करते रहेंगे, जब तक वह रूस के खिलाफ जीत हासिल न कर ले।

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में कई बिल्डिंग्स तबाह हो गईं।

रूसी हमले में 1 की मौत, 21 घायल

रूस ने अपने हमले में यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया। यूक्रेनी एयरफोर्स के मुताबिक रूस हमले के लिए 78 मिसाइलों और 106 ड्रोन्स का इस्तमाल किया। इस हमले में 1 शख्स की मौत हुई, जबकि 21 घायल हुए हैं।

यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक सबसे बड़ा हमला खारकीव शहर पर किया गया। इसके अलावा निप्रो, क्रेमेनचुक, क्रिवी रिह और इवानो-फ्रैंकिवस्क पर भी हमले हुए। यहां एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर समेत रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।

लोकल मीडिया के मुताबिक रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से भी हमले किए हैं।​​​​​ रूस ने ब्लैक सी से ये मिसाइलें दागीं। खार्किव के गवर्नर ने बताया कि रूस ने उनके शहर पर कम से कम 7 मिसाइलें दागीं जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के कई शहरों ने हमले के बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।

रूसी मिसाइल के हमले के बाद फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए।

जेलेंस्की बोले- पुतिन इंसान नहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे ‘अमानवीय’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन इंसान नहीं हैं। उन्होंने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस का दिन चुना। वहीं, यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी DTEK ने कहा कि रूस का यूक्रेनी एनर्जी सिस्टम पर 13वां बड़ा हमला है।

रूस ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के होम टाउन क्रिवी रिह पर भी मिसाइल हमले किए हैं। एक अपार्टमेंट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। वहीं, यूक्रेन के एक और शहर निप्रो पर भी मिसाइल हमले हुए।

रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेन को चेतावनी दी

इससे पहले रूसी वायु सेना कहा था कि उन्होंने 24-25 दिसंबर की रात में यूक्रेन के 59 ड्रोन को मारकर गिराया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेनी हमले को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि यूक्रेनी सरकार आम नागरिकों को निशाना बना रही है।

लावरोव ने चेतावनी दी कि यूक्रेन का ये हमला जारी रहा तो रूस और ज्यादा कड़े कदम उठाएगा। इससे पहले यूक्रेन ने 21 दिसंबर को रूस के कजान शहर पर 8 ड्रोनों से हमला किया था। इनमें से 6 अटैक रिहायशी इमारतों पर हुए। कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 720 किलोमीटर दूर है।

यूक्रेन ने शुक्रवार को भी रूस के कुर्स्क बॉर्डर पर अमेरिकी मिसाइलें दागीं थीं। इसमें 6 लोग मारे गए थे। इसके तुरंत बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया, जिसमें एक की मौत हुई थी।

————————————————

रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

रूस ने यूक्रेन पर 210 मिसाइल-ड्रोन दागे:दावा- अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल इस्तेमाल करने की इजाजत दी

रूस ने यूक्रेन पर 120 मिसाइल और 90 ड्रोन के साथ रविवार देर रात बड़ा हमला कर दिया। रूसी हमले में यूक्रेन के पावर सिस्टम को निशाना बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -