Saturday, June 28, 2025

Kazakhstan Plane Crash; Azerbaijan President Vs Russia | Ilham Aliyev | अजरबैजान का आरोप- रूस में प्लेन पर फायरिंग हुई थी: राष्ट्रपति बोले– क्रैश की असल वजह छिपाने के लिए झूठी कहानियां फैलाई, रूस गलती माने

- Advertisement -


अस्ताना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

25 दिसंबर को हुए हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई थी।

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव का कहना है कि 25 दिसंबर को कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश से पहले रूस के ग्रोज्नी में इस पर फायरिंग की गई थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रविवार को अजरबैजान के राष्ट्रपति ने मॉस्को पर प्लेन क्रैश की असल वजह छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने रूस से अपनी गलती स्वीकार करने की मांग की है।

अजरबैजान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक राष्ट्रपति अलीयेव ने कहा-

QuoteImage

हमें इस बात का अफसोस है कि रूस में कुछ हलकों ने क्रैश को लेकर झूठी कहानियां फैलाई। इन्होंने इस हादसे की सच्चाई को दबाने की कोशिश की है।

QuoteImage

इल्हाम अलीयेव ने आगे कहा कि रूस ने इसे लेकर ऐसी थ्योरीज गढ़ी, जिससे साफ तौर पर पता चलता है कि वो इस मुद्दे को दबाना चाहता था। एक ऐसा देश जिसे अजरबैजान में दोस्त माना जाता है, उसे गलती स्वीकार करनी चाहिए थी, माफी मांगनी चाहिए थी और लोगों को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए थी। यह सभी वो कदम हैं, जिन्हें उठाया जाना चाहिए था।

बता दें कि क्रिसमस के दिन अजरबैजान एयरलाइन का विमान एम्ब्रेयर 190 क्रैश हो गया था। इस प्लेन में 67 लोग सवार थे, जिनमें से 38 की मौत हो गई थी। यह प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के ग्रोज्नी जा रहा था, लेकिन इसे कजाकिस्तान के अक्ताउ की तरफ डायवर्ट कर दिया गया था। जहां यह क्रैश हो गया।

क्रैश के बाद प्लेन के एक टुकड़े में कई छेद दिखाई दिए थे। जिसके बाद इस पर फायरिंग की आशंका जताई गई थी।

प्लेन क्रैश होकर दो टुकड़ों में बंट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

पुतिन ने एक दिन पहले ही माफी मांगी थी इससे पहले बीते शनिवार यानी एक दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अजरबैजान के प्लेन क्रैश पर माफी मांगी है। पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से कहा कि हादसा उनके एयरस्पेस में हुआ इसके लिए उन्हें दुख है।

हालांकि, रूस ने यह नहीं कहा कि उन्हीं के एयर डिफेंस सिस्टम की फायरिंग से प्लेन क्रैश हुआ है।

कल क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति ऑफिस) ने कहा-

QuoteImage

अजरबैजान का प्लेन तय समय पर ग्रोज्नी पहुंचा था। उसने बार-बार एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की। उसी समय, ग्रोज्नी, मोजदोक और व्लादिकाव्काज के एयर स्पेस में यूक्रेनी ड्रोन हमले कर रहे थे। रूसी एयर डिफेंस सिस्टम इन्हें रोक रहा था। इसलिए यह कहना बंद किया जाए कि प्लेन को रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया।

QuoteImage

रूस पर क्यों लगा था विमान को क्रैश कराने का इल्जाम? रूसी सैन्य ब्लॉगर यूरी पोडोल्याका ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा कि विमान के मलबे में देखे गए छेद एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम से हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान से पता चलता है कि प्लेन गलती से किसी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम से टकराया होगा।

डिफेंस एक्सपर्ट जेम्स जे मार्लो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जब ये हादसा हुआ तब रूसी डिफेंस सिस्टम ग्रोजनी में यूक्रेनी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर रहे थे। अगर ये सच है तो हो सकता है कि डिफेंस सिस्टम ने प्लेन को ड्रोन समझ लिया हो और गलती से हमला कर दिया हो।

रूस पर विमान का GPS जाम करने का आरोप प्लेन की ट्रैकिंग से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने विमान को लेकर एक अलग दावा किया। वेबसाइट ने हादसे से पहले उसका GPS जाम हो गया था। फ्लाइटरडार ने प्लेन से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया है। प्लेन के GPS जाम होने को भी रूस से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, रूस पर पहले भी GPS ट्रांसमिशन फेल करने के आरोप लग चुके हैं।

प्लेन क्रैश को लेकर पहले की थ्योरीज

थ्योरीज…

1. पक्षी टकराने से ऑक्सीजन सिलेंडर फटा: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन के एक पक्षी के टकराने से उसके ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे प्लेन क्रैश हुआ था। हालांकि तब भी इस थ्योरीज पल सवाल उठ रहे थे। दरअसल, इससे जुड़ी फुटेज में प्लेन में क्रैश के बाद ही आग लगती दिख रही थी। उससे पहले आग या धुआं दिखाई नहीं दे रहा था।

2. तकनीकी खराबी: कजाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा था कि वे कुछ तकनीकी खराबियों के एंगल से भी क्रैश जांच कर रहे हैं।

क्रैश हुए विमान एम्ब्रेयर 190 को जानें एम्ब्रेयर 190 दो जेट इंजन वाला विमान है। इसे रीजनल एयर कनेक्टिविटी यानी ये कम दूरी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नैरो बॉडी के इस विमान को 2004 में लॉन्च किया गया था। अगले साल यानी 2005 में इसकी कॉमर्शियल उड़ानें शुरू हुई थीं।

अलग-अलग सिटिंग अरेंजमेंट के मुताबिक इसमें यात्री और क्रू मेंबर मिलाकर 90 से 98 लोग सफर कर सकते हैं। यह विमान सिंगल-आइल है यानी इसमें दोनों तरफ सीट्स और बीच में गैलरी होती है। एम्ब्रेयर 190 जेट में दो टर्बोफैन इंजन लगे होते हैं, जिससे यह 4000 KM जितनी लंबी दूरी तय कर सकता है।

—————————————————–

प्लेन क्रैश से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अजरबैजान प्लेन क्रैश पर पुतिन की माफी, जिम्मेदारी नहीं ली:रूसी अधिकारी बोले- यूक्रेन पर जवाबी कार्रवाई के वक्त हमारे एयरस्पेस में था प्लेन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को अजरबैजान के प्लेन क्रैश पर माफी मांगी है। पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से कहा कि हादसा उनके एयरस्पेस में हुआ इसके लिए उन्हें दुख है। यहां पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -