Saturday, June 28, 2025

17 people died in floods in Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan | पाकिस्तान में बाढ़ से 17 की मौत: एक परिवार के 9 लोगों की जान गई; नदी में तस्वीरें ले रहे थे, बाढ़ आ गई

- Advertisement -


इस्लामाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में स्वात नदी में बाढ़ में टापू पर फंसे लोग। तस्वीर शुक्रवार की है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में शुक्रवार को स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता है। मरने वालों में 9 लोग एक ही परिवार के थे।

जिला प्रशासन के मुताबिक 17 लोगों का एक परिवार स्वात नदी के किनारे पिकनिक मनाने के लिए आया था।

लोग नदी में तस्वीरें ले रहे थे, तभी अचानक बाढ़ आ गई। उनके रिश्तेदार बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी बाढ़ में फंस गए। रेस्क्यू टीम ने 9 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। चार को बचा लिया गया है।

स्वात नदी में आई बाढ़ की तस्वीरें…

स्वात नदी के किनारे शुक्रवार को पिकनिक मनाने आया 17 लोगों का एक परिवार बाढ़ में फंस गया।

बच्चे नदी में तस्वीरें ले रहे थे, तभी अचानक बाढ़ आ गई। रिश्तेदार बच्चों को बचाने दौड़े, लेकिन वे भी बाढ़ में फंस गए।

पाकिस्तान के शहर मिंगोरा में प्री-मानसून से भारी बारिश के कारण स्वात नदी उफान पर है।

पाकिस्तान में शुक्रवार को स्वात नदी में फंसे लोगों का रेस्क्यू करते बचावकर्मी।

पाकिस्तान में स्वात नदी में जीवित बचे लोगों की तलाश करते हुए एक बचावकर्मी।

भारी बारिश ने कई जगहों पर तबाही मचाई। सड़कें बंद हो गईं औऱ कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

खैबर पख्तूनख्वा में स्वात नदी के किनारे ये परिवार पिकनिक मना रहा था। इस परिवार में 17 लोग थे।

नदी में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही को देखते स्थानीय निवासी।

स्वात नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान जिला प्रशासन के मुताबिक बचावकर्मी नदी किनारे पांच जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं और 80 से ज्यादा बचावकर्मी इसमें लगे हुए हैं। शुक्रवार को ही प्रांतीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता शाह फहद ने बताया कि करीब 100 बचावकर्मियों ने 58 लोगों को बचा लिया है और लापता पर्यटकों की तलाश जारी हैं।

24 घंटों में बारिश से 10 लोगों की मौत

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पर्यटकों की मौत पर दुख जताया है, और अधिकारियों को नदियों और नालों के पास सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, बचाव अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी पंजाब और दक्षिणी सिंध प्रांतों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

देश छोड़ना चाहती है तुवालु की एक तिहाई आबादी:ऑस्ट्रेलिया में बसने के लिए आवेदन किया; 25 साल में आधा तुवालु समुद्र में डूब जाएगा

तुवालु के एक-तिहाई से ज्यादा लोगों ने दुनिया के पहले ‘क्लाइमेट वीजा’ के लिए आवेदन किया है। इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया में स्थायी रूप से रहने की अनुमति मिलेगी। यह वीजा आवेदन 16 जून को शुरू हुआ था। हालांकि हर साल सिर्फ 280 लोगों को ही लॉटरी के जरिए ये वीजा मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -