बाह। थाना पिढौरा क्षेत्र से लापता हुए एक किशोर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जून को एक व्यक्ति ने थाना पिढौरा में सूचना दी थी कि उसका पुत्र 20 जून को खेलते समय घर से कहीं चला गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंट्रोल रूम, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ सहित विभिन्न माध्यमों से खोजबीन शुरू की।लगातार प्रयासों के बाद 22 जून को थाना पिढौरा पुलिस टीम ने किशोर को ग्राम नगपुरा के पास से सकुशल बरामद कर लिया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुत्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं और उन्होंने पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए आगरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह, महिला उपनिरीक्षक दीपिका सिंह, उपनिरीक्षक रामनाथ, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार तथा कांस्टेबल अरुण कुमार की प्रमुख भूमिका रही।
खेलते समय लापता किशोर को पिढौरा पुलिस ने सकुशल बरामद किया
Follow
Published on: 23-06-2026

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"
