बाह में भूतपूर्व सैनिक संघर्ष समिति की बैठक आयोजित, सैनिकों की समस्याओं पर हुआ मंथन

Published on: 18-10-2026

सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित कर समस्याओं के समाधान पर की गई चर्चा

बाह (आगरा)। बाह तहसील क्षेत्र में भूतपूर्व सैनिक संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन धर्मवीर सिंह गुर्जर के आवास पर किया गया। बैठक में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया।बैठक में समिति के जिला अध्यक्ष महेश चाहर , संगठन मंत्री भोजराज चाहर , कोषाध्यक्ष राम प्रतापभदौरिया, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह भदौरिया, तहसील उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह गुर्जर, नारायण सिंह भदौरिया, अजीत भदौरिया, बृजेश तोमर, महेंद्र शर्मा एवं तहसील कोऑर्डिनेटर शिव नरेश भदौरिया सहित क्षेत्र के अनेक भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान कराना आवश्यक है। पूर्व सैनिकों ने आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा संगठन के माध्यम से अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। साथ ही सैनिकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। बैठक का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को मजबूत करना रहा।

— पत्रकार नीरज धनगर, बाह

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media