समाज की बेटी के कन्यादान के लिए बघेल युवा संगठन ने बढ़ाए हाथ, आर्थिक रूप से कमजोर पिता को भेंट किया गृहस्थी का सामान

Published on: 13-11-2026

आगरा। समाज की बेटियों के हाथ पीले करने में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इसी भावना को साकार करते हुए बघेल युवा संगठन ने एक सराहनीय पहल की है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कृष्णा सिंह बघेल की बेटी की शादी 20 नवंबर को होनी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बेटी की शादी की तैयारियों में परेशानी आ रही थी। ऐसे में पिता ने समाज के युवाओं से मदद की अपील की। उनकी पुकार सुनकर बघेल युवा संगठन ने सहयोग के लिए हाथ आगे बढ़ाए।शुक्रवार को फिरोजाबाद रोड, फतेहाबाद स्थित तृप्ति फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स पर कृष्णा सिंह बघेल को बुलाकर बेटी की शादी के लिए आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया गया। इसमें एक फ्रिज, एक अलमारी, एक बक्सा, एक टेबल और एक ड्रेसिंग टेबल शामिल है। तृप्ति फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक जोगेंद्र सिंह बघेल ने भी बिना किसी आर्थिक लाभ के सामान उपलब्ध कराकर इस नेक पहल में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस दौरान बघेल युवा संगठन आगरा के अध्यक्ष वीरपाल बघेल, सीताराम कैटरर्स गड़िया वाले, राजेंद्र बघेल जोधपुर कैटरर्स बाह, डॉ. गणेश बघेल फतेहाबाद, पत्रकार नीरज धनगर आयोजक आयोजन समिति बाह, पूरन सिंह बघेल नेताजी अरनोटा, रंजीत बघेल मंसानिया स्याहीपुरा, योगेश बघेल दलईपुरा, सोवरन सिंह धनगर चौरंगा हार, रामकरन बघेल शंकरपुरा, अवनीश धनगर दलईपुरा, गौरव बघेल प्रधान प्रतिनिधि खोहरी, प्रमोद बघेल पिनाहट, प्रदीप बघेल प्रधान उमरेठा, मोनू बघेल फतेहाबाद, छोटू चंदेल डोकी, सोनू बघेल कोलारा, संजय बघेल सन्नपुरा, गौरव बघेल सजेती, धर्मेंद्र बघेल पुरा जयचंद, संदीप कुमार बीटीसी छतौली पुरा, मुकेश बघेल रसूलपुर, राजेश बघेल रोना की घड़ी, सत्यवान बघेल उमरेठा और राजेंद्र बघेल शिक्षक जैतपुर सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।बेटी की शादी के लिए सामान देखकर कृष्णा सिंह बघेल भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। संगठन के सदस्यों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि शादी की तैयारियों में यदि किसी अन्य प्रकार की जरूरत हो तो वे बेहिचक बताएं।
समाज के युवाओं की इस पहल ने साबित कर दिया कि जरूरत के समय एक-दूसरे का साथ देना ही सामाजिक एकता और भाईचारे की असली पहचान है। इसी दौरान नेताजी पूरन सिंह बघेल ने कहा कि आगे भी हमारी टीम समाज सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेगी

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media