राहगीरों को किया मीठे जल (शरबत) का वितरण

Published on: 26-06-2026

बाह। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बाह मुख्य चौराहे पर श्री संकटमोचन पदयात्रा सेवा समिति एवं श्री भूतेश्वरनाथ महादेव सेवा मंडल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राहगीरों के लिए मीठे जल (शरबत) वितरण का आयोजन किया गया।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में दोनों संस्थाओं के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राहगीरों को शरबत पिलाया। बड़ी संख्या में राहगीरों ने शरबत ग्रहण कर समिति एवं ट्रस्ट के इस जनसेवा कार्य की सराहना की।
समिति एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर प्यासे लोगों को मीठा जल पिलाना पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी भावना से यह सेवा अभियान आयोजित किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके तथा समाज में सेवा और सहयोग का संदेश प्रसारित हो।
कार्यक्रम के दौरान समिति एवं ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media