शनि प्रदोष पर परमार्थ धाम बटेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विप्र-धेनु-सुर-संत पूजन से मांगा कल्याण

Published on: 27-06-2026

बाह।बटेश्वर शनि प्रदोष के पावन अवसर पर परमार्थ धाम बटेश्वर स्थित सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं विप्र, धेनु, सुर तथा संत पूजन कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण बना रहा।परमार्थ धाम बटेश्वर के प्रमुख ने बताया कि शनि प्रदोष व्रत एवं भगवान शिव की आराधना मनोकामनाओं की पूर्ति का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि विप्र, धेनु, सुर और संत पूजन सनातन परंपरा में लोककल्याण एवं पुण्य प्राप्ति का प्रमुख साधन माना गया है।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान परमार्थेश्वर महादेव का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से बने पंचामृत, विल्वपत्र, फल-फूल एवं अन्य पूजन सामग्री से भव्य रुद्राभिषेक किया। विशेष पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर दिखाई दिए।
फिरोजाबाद से आए श्रद्धालु कन्हैया लाल शर्मा, सुधीर भारद्वाज, प्रभा भारद्वाज, पार्थ, यथार्थ एवं कृतार्थ ने रुद्राभिषेक कराया। अनुष्ठान के मुख्य आचार्य पंडित बृजेश शास्त्री पुरोहित तथा सहायक आचार्य पंडित पवन शर्मा रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने वैदिक ब्राह्मणों, गौ माता एवं संत-महात्माओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया तथा श्रद्धापूर्वक दक्षिणा अर्पित की। शनि प्रदोष के अवसर पर परमार्थ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media