तहसील परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Published on: 29-06-2026

बाह (आगरा)। तहसील परिसर से एक सहायक अध्यापक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षक व अन्य शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी बाह को शिकायती पत्र देकर बाइक बरामद कराने तथा तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।प्रार्थी सौरभ बौहरे, निवासी गढ़ा पचौरी, कस्बा बाह एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सन्नपुरा कम्पोजिट में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 जून को सुबह करीब 10 बजे उन्हें विभागीय कार्य के लिए तहसील सभागार बुलाया गया था। विभागीय कार्य दोपहर लगभग 1 बजे तक पूरा करने के बाद जब वह तहसील परिसर में खड़ी अपनी काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (यूपी-80 ईबी-3471) लेने पहुंचे तो बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, जिससे आशंका है कि अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए।शिक्षक ने उपजिलाधिकारी से बाइक की शीघ्र बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए तहसील परिसर में सीसीटीवी कैमरे, निशुल्क पार्किंग टोकन व्यवस्था तथा सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने की भी मांग की है। इस प्रार्थना पत्र पर समस्त शिक्षकगण ने भी समर्थन जताया है।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media