राजेंद्र सिंह बघेल बने भाकियू महाशक्ति के जिला संगठन मंत्री

Published on: 15-07-2026

बाह/आगरा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने संगठन विस्तार अभियान के तहत आगरा जनपद में नई नियुक्ति की है। संगठन के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा ने मोहल्ला गढ़ा पचौरी निवासी राजेंद्र सिंह बघेल को जिला संगठन मंत्री (आगरा) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह बघेल लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं किसान हित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा जनपद में संगठन और अधिक मजबूत होगा।नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह बघेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।नियुक्ति के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम वर्मा, शैलेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजेंद्र सिंह बघेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media