शिक्षक राष्ट्र के वास्तविक निर्माता हैं: विधायक भगवान सिंह कुशवाह

Published on: 07-09-2026

विकासखंड जगनेर में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

पांच सेवानिवृत्त, दस उत्कृष्ट शिक्षक तथा शिक्षा मित्र-अनुदेशक सम्मानित

विशेष टीईटी अधिसूचना पर जिलामंत्री बृजेश दीक्षित ने सरकार एवं विधायक का आभार व्यक्त किया

आगरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जगनेर इकाई के तत्वावधान में सोमवार 07 सितंबर 2026 को श्रीराम गार्डन, आगरा रोड, जगनेर में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाह रहे। विशिष्ट अतिथियों में मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री धीरेन्द्र कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला मंत्री श्री बृजेश कुमार दीक्षित, जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कसाना, मण्डलीय मंत्री श्री ओमवीर डागुर तथा जिला कोषाध्यक्ष श्री शिवनाथ बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री राजेश शर्मा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री धीरेन्द्र कुमार एवं जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कसाना द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाह ने पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों, दस उत्कृष्ट शिक्षकों तथा एक शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक का शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का स्थान भगवान से भी ऊपर है। शिक्षक समाज का दर्पण है। यदि इंजीनियर से त्रुटि हो जाए तो पुल खराब हो सकता है, किंतु शिक्षक की त्रुटि से पूरा राष्ट्र प्रभावित होता है। इसलिए शिक्षक का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षक अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है और उनके मस्तिष्क को ज्ञान से प्रकाशित करता है। इसीलिए शिक्षक सदैव समाज में सम्माननीय एवं पूजनीय रहा है।
जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कसाना का संबोधन

जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कसाना ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदैव शिक्षकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा और शैक्षिक गुणवत्ता के लिए संघर्षरत रहा है। आज का आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का सशक्त मंच है। उन्होंने जगनेर इकाई की कार्यकारिणी की सराहना करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और शिक्षक संगठन एक मंच पर होते हैं तो शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होती है।

प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला मंत्री श्री बृजेश कुमार दीक्षित का संबोधनप्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला मंत्री श्री बृजेश कुमार दीक्षित ने कहा कि सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों में व्यापक चिंता थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने का निर्णय लिया गया और अब आयोग द्वारा विशेष टीईटी-2026 की अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को किसी भय से ग्रसित होकर कार्य करने की आवश्यकता नहीं है। क्षेत्रीय विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाह जी ने शिक्षकों की इस समस्या को सरकार तक पहुंचाने में सहयोग दिया, इसके लिए वे उनका विशेष आभार व्यक्त करते हैं। राज्य सरकार, बेसिक शिक्षा विभाग और आयोग का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि विशेष टीईटी की तैयारी गंभीरता से करें, ताकि निर्धारित समय-सीमा में योग्यता पूरी हो सके और सेवा सुरक्षा बनी रहे।

कार्यक्रम में संघ के संरक्षक नरेंद्र शर्मा, कृष्ण गोपाल, ब्रजभूषण शर्मा ,राजेंद्र त्यागी जी, भानवीर सिंह, मनोज शर्मा श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री हरेंद्र वर्मा, श्री मुनेन्द्र राठौर, श्री राकेश त्यागी,श्री राकेश शर्मा, विकास चतुर्वेदी, राहुल कौशिक, दिनेश शर्मा , सूरज शर्मा जी, प्रदीप चौधरी, अतीक उर रहमान जी, निजामुद्दीन, पुनीत गोयल, सुनील कटारा, विजय सिकरवार, अनिल धाकरे, सन्दीप परिहार, नीरज त्यागी,संजीव सक्सेना उपस्थित रहे।

जगनेर इकाई की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल उपाध्याय, ब्लॉक मंत्री श्री बृज भूषण शर्मा, संरक्षक श्री नरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय सिकरवार, संयुक्त मंत्री श्री सुनील कटारा, कोषाध्यक्ष श्री पुनीत गोयल सहित श्री तुलसी राम, श्री उमेश शर्मा, श्री आशीष उपाध्याय, श्री प्रशांत नौहवार, श्री किशनवीर सिंह, श्रीमती शमा बानो, श्री धीरज राठौर, श्री मुनेन्द्र सिंह, श्री अर्जुन सिंह, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती नीलम सिंह, श्री गौरव शर्मा, श्री सोनू सिंह, श्री जय प्रकाश, श्री राहुल कुमार, श्री चंचल सिंह, श्री कामता प्रसाद,श्री ब्रजेंद्र सिंह बघेल .श्री अजय सिकरवार जी तथा श्रीमती वर्षा जैन उपस्थित रहे।

खैरागढ़ इकाई से अध्यक्ष श्री सूरज शर्मा, श्री रंजीत सिंह, श्री सोनू, श्री संजीव, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री राजकुमार तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

निवेदक
नरेंद्र शर्मा संरक्षक, कृष्ण गोपाल उपाध्याय
ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री ब्रजभूषण शर्मा जी
समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्य
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
जगनेर, आगरा

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media