जैतपुर कलां में PDA जन चौपाल का आयोजन, विशंभर प्रसाद निषाद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Published on: 11-09-2026

बाह (आगरा)जैतपुर कलां
समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को जैतपुर कलां में PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PDA की विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का आयोजन 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नदगमा रोड स्थित शकुंतला मैरिज होम, जैतपुर कलां, बाह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेताल सिंह वर्मा ने की, जबकि संचालन समाजवादी पार्टी आगरा के जिला उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक रोहित राजपूत रहे।
मुख्य अतिथि विशंभर प्रसाद निषाद के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। PDA के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संवाद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव, श्रीकृष्ण वर्मा, जिला महासचिव संतोष पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश बरुआ, अंशु रानी निषाद, जिला पंचायत सदस्य रामावतार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, कुमर राजेश वर्मा एडवोकेट, गुड्डू दयाल वर्मा, राकेश अरबा रिया, गौरीशंकर खेर, रमेश यादव, राम कैलाश यादव, आलोक यादव, राम सिंह आजाद, राकेश प्रधान, अनिल बरुआ, महेश वर्मा, संजीव वर्मा, सुभाष यादव, नेत्रपाल कुशवाहा, दिवाकर यादव, मुकेश वर्मा, अतर सिंह नरवरिया, चंद्रशेखर शर्मा, हरिओम तिवारी, पंछी लाल यादव, रामसेवक जाटव, प्रमोद यादव, शैलेंद्र राजपूत, महेश वर्मा प्रधान, रामभजन गुर्जर, राकेश सविता, मोनू अहीर, विशाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंडित मुकेश बरुआ के कैंप कार्यालय पर हुआ स्वागत

PDA जन चौपाल कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्य अतिथि विशंभर प्रसाद निषाद का पंडित मुकेश बरुआ के कैंप कार्यालय पर भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। जन चौपाल के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media