बाह। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाह के भदावर डिपो परिसर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 180 मरीजों की जांच की गई, जिनमें मुख्य रूप से चालक, परिचालक एवं डिपो का स्टाफ शामिल रहा।शिविर के दौरान मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, एचआईवी जांच, टीबी स्क्रीनिंग तथा C-19 हैंडहोल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से एक्स-रे किए गए। जांच के बाद आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. आशीष मित्तल, रविंद्र (टीबी एचबी), राजवीर सिंह (एस.टी.एस.), रेखा दीक्षित (नेत्र परीक्षण अधिकारी), पुरुषोत्तम तिवारी (सीपीएम), अंकित पाल (एलटी), रूबी सिंह (काउंसलर), शाहरुख अली (एलटी), प्रियंका शर्मा (काउंसलर), चंद्रप्रकाश (डीएस) तथा लुबना सिद्दीकी (जन चेतना सेवा समिति) शामिल रहीं।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य कार्यरत कर्मचारियों को समय रहते जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान हो सके। शिविर को लेकर कर्मचारियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।
भदावर बाह डिपो पर स्वास्थ्य विभाग का विशेष स्वास्थ्य शिविर, 180 मरीजों की जांच
Follow
Published on: 24-12-2025

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"
