बाह। थाना बाह क्षेत्र के जरार के मोहल्ला पुरा थोक में मंगलवार को दरवाजे पर बाइक रखने को लेकर एक ही परिवार के लोगों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया जिसमें मारपीट हुई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा जरा आर की पुराथोक निवासी सोमवती उम्र 45 पत्नी राजवीर का आरोप है कि परिवार के ही दबंग लोग उसके दरवाजे पर बाइक और चारपाई रख देते हैं जिससे रास्ता निकालना भी मुश्किल हो जाता है विरोध करने पर गाली गलौज की जाती है। मंगलवार को दरवाजे पर बाइक खड़ी कर दी गई और चारपाई भी रख दी जब इसका विरोध किया तो गली गल शुरू कर दी। और एकत्रित होकर जमकर मारपीट की गई। परिवार के दबंग लोगों की मारपीट से महिला सोमवती गंभीर घायल हो गई शिकायत पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया है शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरवाजे पर बाइक रखने को लेकर परिवार के लोगों में झगड़ा, महिला घायल
Follow
Published on: 17-03-2026

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"
