शांति भोज कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियां ने अचानक बोला हमला मची अफरा तफरी, काटने से तीन बच्चे हुए घायल

Published on: 17-03-2026

बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव चौरंगा हार में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक शांति भोज कार्यक्रम के भोजन के लिए खोदी गई भट्टियों में आग डालते ही पेड़ के ऊपर मधुमक्खियां उड़ने लगी और उन्होंने लोगों पर हमला बोल दिया जिससे अफ़रा-तफ़री मच गई। मधुमक्खियां के काटने से तीन बच्चे घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को चौरंगा हार गांव में तेहरवी शांति भोज कार्यक्रम के आयोजन के लिए भट्टियां खोदी गई थी। इस दौरान भट्ठियों में आज डालने का काम किया गया धुंआ उठते ही ऊपर पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगी। और उन्होंने लोगों पर हमला बोल दिया जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई तो वही मधुमक्खियां के हमले से तीन बच्चे अनन्या 8वर्ष, जूली 14 वर्ष, अर्पिता उम्र 15 वर्ष काटने से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया है।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media