आगरा। डॉ. अम्बेडकर बार एसोसिएशन, आगरा के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष, भीमनगरी आगरा के संस्थापक तथा केंद्रीय कमेटी भीमनगरी के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी करतार सिंह भारती एडवोकेट का 25 अगस्त 2026 को करीब 11:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जनपद न्यायालय आगरा के अधिवक्ताओं एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।वरिष्ठ अधिवक्ता करतार सिंह भारती के निधन पर एडवोकेट आनंद बिहारी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारती जी का निधन अधिवक्ता समाज और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 27 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय आगरा स्थित इंडियन बैंक पार्क में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। डॉ. अम्बेडकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चंद सोनी एडवोकेट तथा महासचिव आनंद बिहारी एडवोकेट ने सभी अधिवक्ताओं से शोकसभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
वरिष्ठ अधिवक्ता करतार सिंह भारती के निधन पर अधिवक्ताओं में शोक, 27 अगस्त को होगी शोकसभा
Follow
Published on: 26-08-2026

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"
