आगामी त्योहारों को लेकर बाह थाने में हुई शांति समिति की बैठक

Published on: 11-09-2026

बाह (आगरा)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बाह थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक एसीपी बाह जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर त्योहारों के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
बैठक में एसीपी जितेंद्र कुमार ने मौजूद लोगों से कहा कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से अपनी समस्या बताने में किसी प्रकार की झिझक या परेशानी हो तो वह सीधे पुलिस कार्यालय पहुंचकर अथवा फोन के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सूचना दे सकता है। पुलिस द्वारा समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
एसीपी ने आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान मूर्ति स्थापना और जुलूस आदि को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि मूर्तियां निर्धारित एवं कम ऊंचाई की खरीदें, ताकि विद्युत तारों, रास्तों और अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा आवागमन सुचारू बना रहे।
उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने भी सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए गणमान्य लोग एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media