बाह। कस्बे की बैंक वाली गली से शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध चोर की पहचान होने के बाद तत्काल बाह कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही बाह पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ से दो घंटे के भीतर चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन स्वामी ने राहत की सांस ली।मोटरसाइकिल की शीघ्र बरामदगी को लेकर स्थानीय लोगों ने बाह पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।वाहन स्वामी एवं स्थानीय लोगों ने बाह कोतवाली पुलिस को त्वरित कार्रवाई और सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।
डेढ़ घंटे में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, बाह पुलिस की तत्परता सराहनीय
Follow
Published on: 11-09-2026

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"
