बाह। कोतवाली बाह में तैनात सिपाही मनोज कुमार पर फोन पर कथित रूप से पूरे ठाकुर समाज के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने एवं करणी सेना के पदाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बाह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 19 सितंबर 2026 को फोन पर बातचीत के दौरान सिपाही मनोज कुमार द्वारा ठाकुर समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई है और उसे साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।ज्ञापन में कहा गया कि कथित टिप्पणी से ठाकुर समाज के लोगों में आक्रोश है। संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में आदित्य भदौरिया, अनुज भदोरिया, धनेश सिंह,शिवा सिंह राणा, अंकुश सोलंकी, अंशुल भदौरिया, रॉकी तोमर, राहुल भदोरिया, रोहित सिंह, राघवेंद्र सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सिपाही पर ठाकुर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Follow
Published on: 16-09-2026

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"
