प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बटेश्वर में जलाए गए 15000 दीपक,

Published on: 18-09-2026

बाह। बृहस्पतिवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वां जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर मरीज को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की शाम को कस्बो में दीपक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के तहत तीर्थ धाम बटेश्वर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह ,की मौजूदगी में 15000 दीपक का कार्यक्रम किया गया। वही भगवान ब्रह्मलाल महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। दीपक जलाए गए। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह,श्रीनिवास गोयल,एसडीएम बाह बिनोद कुमार, एसीपी जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी डिपी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बाह लाल सिह चौहान, अजय भदौरिया, पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, रविंद्र बघेल, सुशील भदोरिया, भगत सिंह चौहान, धर्मेंद्र भदोरिया, मानवेंद्र सिंह राठौड़, पंडित श्याम शर्मा, महेश कठेरिया, एडवोकेट सुनील बाबू, पर्यटन विभाग के कर्मचारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"इस प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई हर खबर स्वतंत्र क्रिएटर्स द्वारा साझा की गई है। इन खबरों की सत्यता और विचारों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रिएटर की है। प्लेटफॉर्म का इन खबरों से कोई सीधा संबंध या कानूनी जिम्मेदारी नहीं है।"

Citytodaysamachar: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media