Wednesday, June 25, 2025

Neeraj Chopra | Neeraj Chopra on Golden Spike 2025 men’s javelin throw | नीरज चोपड़ा ने 4 दिन के अंदर दूसरा टूर्नामेंट जीता: गोल्डन स्पाइक मीट में नंबर-1 रहे, 85.29मी. भाला फेंका; पेरिस डायमंड लीग जीती थी

- Advertisement -


  • Hindi News
  • Sports
  • Neeraj Chopra | Neeraj Chopra On Golden Spike 2025 Men’s Javelin Throw

ओस्त्रावा35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो अमान्य रहा। उन्होंने तीसरे प्रयास में 85.29 मीटर भाला फेंका।

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को गोल्डन स्पाइक मीट में पहला स्थान हासिल किया है। वे लगातार दूसरे टूर्नामेंट में नंबर-1 पर रहे हैं। नीरज ने 4 दिन पहले 20 जून को पेरिस डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल किया था।

नीरज ने मंगलवार रात को चेक ​रिपब्लिक (ओस्त्रावा) में आयोजित इस टूर्नामेंट में 85.29 मीटर भाला फेंका और पहले स्थान पर रहे। द. अफ्रीका के डोव स्मित (84.12 मीटर) पर्सनल बेस्ट के साथ दूसरे और ग्रेनाडा के एंडरसन पेटर्स (86.63 मीटर) तीसरे नंबर पर रहे। नीरज इस समय वर्ल्ड एथलेटिक्स के कॉन्टीनेंटल टूर पर हैं। इस टूर्नामेंट में 9 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने को पेरिस डायमंड लीग भी जीती थी।

नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 85.29 मीटर भाला फेंका।

तीसरे प्रयास में आया नीरज का बेस्ट थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो तीसरे प्रयास में आया। उन्होंने फाउल से शुरुआत की। फिर 83.45 मीटर स्कोर किया। नीरज 85.29 मीटर के थ्रो के साथ वे टॉप पर आ गए। उन्होंने अगले 2 थ्रो में क्रमश: 82.17 मीटर और 81.01 मीटर स्कोर किया। आखिरी थ्रो फाउल रहा।

ग्राफिक्स में नीरज चोपड़ा के अचीवमेंट देखिए

5 जुलाई को बेंगलुरु में क्लासिक थ्रो में भाग लेंगे दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब 5 जुलाई को होने वाले पहले नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेंगे। यह आयोजन मूल रूप से 24 मई को होने वाला था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव के कारण इसे 5 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया।

————————————–

नीरज चोपड़ा से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

नीरज चोपड़ा का साल का पहला खिताब, पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर थ्रो किया

दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पहले ही राउंड में 88.16 मीटर का थ्रो फेंककर जीत सुनिश्चित कर ली। वहीं, इससे पहले उन्होंने 90.23 मीटर थ्रो किया था और दूसरे स्थान पर थे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -