Sunday, June 29, 2025

A truck ran over a crowd in New Orleans, USA | अमेरिका में न्यू-ईयर मना रहे लोगों को ट्रक से रौंदा: 10 की मौत, 35 घायल; हमलावर ने फायरिंग भी की

- Advertisement -


वॉशिंगटन8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में बॉर्बन स्ट्रीट पर घायल लोग।

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक जनवरी को एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए।

घटना भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे की है। इस वक्त न्यू ऑर्लियंस में रात के 3 बजकर 15 मिनट हो रहे थे। शहर की सबसे व्यस्तम बॉर्बन स्ट्रीट पर हजारों लोग जश्न मना रहे थे। अचानक एक गाड़ी भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ी।

टक्कर के बाद भगदड़ मच गई। कई लोग टक्कर के बाद दूर जा गिरे। इसके बाद उसमें से एक शख्स उतरा। उसने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस फोर्स को भी फायरिंग करनी पड़ी। NBC न्यूज के मुताबिक हमलावर की मौत हो चुकी है।

ABC न्यूज ने पुलिस प्रवक्ता का हवाला देते हुए बताया कि ऐसा लगता है कि हमला जानबूझकर किया गया था। इस घटना के बाद नए साल के जश्न का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को शहर के 5 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना का पूरा सिनेरियो VIDEO में देखने के लिए क्लिक करें…

मैप में न्यू ऑर्लियंस शहर की लोकेशन…

मेयर ने कहा- यह आतंकी घटना, FBI का इनकार हमले को लेकर बॉर्बन स्ट्रीट के मेयर ने इसे ‘आतंकवादी घटना’ करार दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद FBI एजेंट ने कहा कि यह घटना ‘आतंकवादी घटना’ नहीं है। हालांकि FBI ने कहा कि वह इस घटना की जांच वैसे ही कर रही है जैसे वे किसी आतंकी घटना के दौरान करते हैं।

5 फोटोज में पूरा घटनाक्रम…

न्यू ईयर जश्न: बॉर्बन स्ट्रीट पर हमले से पहले की फोटो। हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

लोगों को रौंदा: व्हाइट कलर का पिकअप ट्रक। हमलावर ने इसी को लोगों पर चढ़ाया।

राहत और बचाव: बॉर्बन स्ट्रीट पर हमले के बाद सड़क पर घायल लोगों को बचाने पहुंचे लोग।

घायलों का रेस्क्यू: न्यू ऑर्लियंस में बॉर्बन स्ट्रीट पर घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एम्बुलेंस।

हमले के बाद जांच पड़ताल: पुलिस की गाड़ियों ने बॉर्बन स्ट्रीट को चारों तरफ से घेर लिया।

7 दिन पहले जर्मनी में भी हुआ था ऐसा हमला इससे पहले 25 दिसंबर को जर्मनी में भी ऐसा ही हमला हुआ था। एक सऊदी डॉक्टर ने मैगडेबर्ग शहर के मार्केट में लोगों पर कार चढ़ा दी थी। घटना में 5 की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

घटना के अपडेट पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आतंकी ग्रुप से हमलावर का कनेक्शन तलाश रही FBI

CBS न्यूज के मुताबिक FBI जांच कर रही है कि कही हमलावर का संबंध विदेशी आंतकी ग्रुप से तो नहीं था या फिर वह उनसे प्रेरित तो नहीं था। FBI ने पुष्टि कर दी है कि हमलावर की मौत हो चुकी है। उन पुलिस अधिकारियों की हालत भी स्थिर है, जिन्हें गोली लगी थी।

03:04 PM1 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

पुलिस बोली- हमलावर ने बॉर्बन स्ट्रीट में घुसने के लिए बैरिकेड्स तोड़ा

पुलिस अधीक्षक ऐनी किर्कपैट्रिक ने कहा कि यह हमला जानबूझकर और कई लोगों को हताहत करने के मकसद से किया गया था। हमलावर ने बॉर्बन स्ट्रीट में घुसने के लिए बैरिकेड्स को तोड़ दिया। वह नरसंहार मचाने पर आमदा था। ज्यादा से ज्यादा लोगों को घायल करने की कोशिश कर रहा था।

03:03 PM1 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

चश्मदीद बोला- लोग बचने के लिए टेबल के नीचे छुप रहे थे

इस घटना के एक चश्मदीद व्हिट डेविस ने BBC से कहा, “इस घटना से हर कोई सदमे में है। मैंने इससे बुरा कभी कुछ नहीं देखा। मैं हमले के वक्त बार में था। वहां पर तेज आवाज में गाना बज रहा था इसलिए मैंने गोलीबारी की आवाज नहीं सुनी। लेकिन कुछ पल बाद मैंने लोगों को भागते हुए देखा। लोग टेबल के नीचे छुप रहे थे।”

01:55 PM1 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संदिग्ध की मौत, हमले की वजह का अभी तक पता नहीं चला

न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पिकअप ट्रक का ड्राइवर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडेन को हमले के बारे में जानकारी दे दी गई है।

संदिग्ध को CPR देती हुई पुलिस।

01:13 PM1 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

ड्राइवर ने 2 अधिकारियों को गोली मारी

शहर के पुलिस चीफ ऐनी पैट्रिक ने बताया कि शख्स ने पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की थी, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

01:07 PM1 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

LGBTQ पार्टियों के लिए जाना जाता है बॉर्बन स्ट्रीट

बॉर्बन स्ट्रीट पर कई बार और रेस्तरां हैं। यह इलाका LGBTQ पार्टियों के लिए चर्चित है और इस इलाके को समलैंगिक समुदाय का दिल कहा जाता है। बुधवार को नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां LGBTQ समुदाय के कई लोग पहुंचे थे।

बॉर्बन स्ट्रीट LGBTQ कम्यूनिटी के लिए पसंदीदा जगह है।

01:04 PM1 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस मिले

FBI एजेंट डंकन ने कहा कि घटनास्थल पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिले हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हमले में इनका इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी।

12:58 PM1 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

FBI बोली- ये आतंकी घटना नहीं

FBI की स्पेशल एजेंट एल्थिया डंकन ने इस मामले पर प्रेस ब्रीफिंग की है। उन्होंने कहा कि FBI ने मामले को अपने हाथ में ले लिया है। यह कोई आतंकी घटना नहीं है। इससे पहले शहर की मेयर ने इसे आतंकी घटना बताया था।

12:58 PM1 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

न्यू ऑर्लियंस मेयर ने हादसे को आतंकी घटना बताया

लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने इस हादसे को ‘भयानक’ करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हादसे में घायल हुए लोगों के लिए प्रार्थना करने को कहा। न्यू ऑर्लियंस की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इस हादसे को आतंकी हमला बताया है। उन्होंने कहा कि घटना की अभी भी जांच हो रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -