नई दिल्ली24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के इंडिया हेड साकिब नाचन (57) की मौत हो गई है। जेल में बंद रहने के दौरान साकिब को ब्रेन हेमरेज हुआ था।
नाचन को 23 जून को तिहाड़ जेल से दिल्ली के DDU अस्पताल लाया गया था। हालत बिगड़ने पर बुधवार को सफदरजंग में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार दोपहर 12:10 बजे उसने दम तोड़ दिया।
साकिब नाचन 2002-03 में हुए मुंबई ब्लास्ट का आरोपी था। जिसमें मुंबई सेंट्रल, विले पार्ले और मुलुंड स्टेशन पर हुए धमाके भी शामिल थे। इन हमलों में 13 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए थे।
साकिब इस्लामिक स्टेट (ISIS) और प्रतिबंधित छात्र इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) का भी मेंबर था।
साकिब ISIS के दिल्ली-पधगा टेरर मॉड्यूल का मुख्य आरोपी था।
2023 में गिरफ्तार हुआ था साकिब
मुंबई ब्लास्ट मामले और अवैध हथियार रखने के लिए प्रिवेंशन ऑफ टेररिज्म एक्ट, यानी पोटा के तहत सजा सुनाई गई थी। अदालत ने साकिब और उसके भाई को 10 साल की सजा सुनाई थी। साल 2017 में ही वो जेल से सजा काटकर बाहर आया था।
इसके बाद साकिब पर आतंकी संगठन ISIS से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे। साल 2023 में उसे NIA ने फिर से गिरफ्तार किया था। वह ISIS के दिल्ली-पधगा टेरर मॉड्यूल का मुख्य आरोपी था।
साकिब नाचन ISIS के महाराष्ट्र मॉड्यूल का लीडर था। उसने कल्याण के बोरीवली गांव में सेंटर बनाया था। यहां से वो नए लड़कों को भर्ती करता, उन्हें फाइनेंशियल-लीगल हेल्प करता और ट्रेनिंग देता था। वो ISIS में शामिल होने वाले लोगों को ‘बैयत’ यानी ISIS के खलीफा के लिए निष्ठा की शपथ भी दिलाता था।
साकिब नाचन पहले प्रतिबंधित संगठन सिमी का जनरल सेक्रेटरी था। इसके बाद आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा रहा। बाद ISIS के हैंडलर के तौर पर काम किया।
दो बार सजा काट चुका था साकिब नाचन
साकिब नाचन को पहली बार 1991 में गुजरात में हुए आतंकी हमले में गिरफ्तार किया गया था। शुरुआत में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने घटाकर 10 साल कर दिया था। 2001 में साकिब नाचन रिहा हो गया था।
मुंबई में हुए धमाकों में साकिब नाचन को हथियार रखने के लिए प्रिवेंशन ऑफ टेररिज्म एक्ट, यानी पोटा के तहत सजा सुनाई गई। इस केस में साकिब 2017 में रिहा हुआ था। अब एक बार फिर वो NIA की गिरफ्त में है। उस पर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया या ISIS के लिए भारत में नेटवर्क तैयार करने का आरोप है।
साकिब का पिता पूर्व जिला परिषद प्रमुख था
साकिब नाचन एरिया के सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखता था। उसका पिता जिला परिषद प्रमुख था। बीकॉम तक पढ़ने के बाद उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था।उसके परिवार के पास ठाणे जिले में बहुत सी जमीन है।
नाचन के दो बेटे और एक बेटी हैं। साकिब का एक रिश्तेदार फरहान गांव का उप सरपंच था। उसे भी NIA ने हिरासत में लिया था।
—————————–
ये खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान में बाढ़ से 17 की मौत:लाशों को कचरा गाड़ी में भरकर ले गए, मंत्री बोलीं- बचा नहीं पाए, इज्जत से घर पहुंचा देते
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में शुक्रवार को स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता है। मरने वालों में 9 लोग एक ही परिवार के थे। पूरी खबर पढ़ें…