Tuesday, July 1, 2025

‘India will continue defence cooperation with Maldives’ | राजनाथ बोले- मालदीव को रक्षा मदद मुहैया कराएगा भारत: रक्षामंत्री मौमून तीन दिवसीय भारत दौरे पर, 8 महीने में तीसरे बड़े नेता का दौरा

- Advertisement -


नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मालदीव के रक्षामंत्री मोहम्मद घासन मौमून और मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

मालदीव के रक्षामंत्री मोहम्मद घासन मौमून के तीन दिवसीय भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। इससे पहले उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने मालदीव को विकास परियोजनाओं में मदद और हथियारों की सप्लाई का आश्वासन दिया।

राजनाथ सिंह ने कहा-

QuoteImage

भारत मालदीव को रक्षा सहयोग के सभी क्षेत्रों में ट्रेनिंग, कार्यशालाएं और सेमिनार के लिए अवसर प्रदान करना चाहता है ताकि मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों की क्षमता बढ़ाई जा सके और साथ ही रक्षा उपकरणों और भंडारों की आपूर्ति की जा सके।

QuoteImage

दोनों नेताओं ने आर्थिक साझेदारी और समुद्री सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया। राजनाथ सिंह ने मालदीव को भरोसेमंद देश भी बताया। इसके अलावा हाल ही में हुए मालदीव के राष्ट्रपति के भारत दौरे को दोनों देशों के संबंधों में नई दिशा देने वाला भी बताया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और मालदीव हिंद महासागर में सुरक्षा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नई दिल्ली में मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून अपने अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय मीटिंग में शामिल हुए।

विदेश मंत्री, राष्ट्रपति भी कर चुके हैं भारत का दौरा

इससे पहले 9 मई 2024 को मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने भारत का दौरा किया था। मालदीव में नई सरकार के गठन के बाद मालदीव के किसी बड़े नेता का ये पहला दौरा था। इसके बाद पिछले साल 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुइज्जू ने भी भारत का दौरा किया था।

नवंबर 2023 में मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए थे। इसके बाद भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी। विवादों के करीब 8 महीने बाद विदेश मंत्री मूसा जमीर और 11 महीने बाद राष्ट्रपति मुइज्जू भारत दौरे पर आए।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। जिसमें दोनों के बीच आर्थिक सहयोग को लेकर चर्चा हुई। मुइज्जू को गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। हाल ही में मालदीव के नए विदेश मंत्री अब्दुल्ला दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे।

अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की मुलाकात हुई

​​​​​​मालदीव ने भारत के खिलाफ वॉशिंगटन पोस्ट को बताया था झूठा

इसस पहले शनिवार को मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को झूठ बताया था। 30 दिसंबर को छपी वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत ने मालदीव में हुए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी। इसके बाद अब्दुल्ला ने एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू में कहा कि कुछ लोग दोनों देशों के रिश्तों में दरार डालना चाहते हैं। हमने वो खबर देखी है। हमें नहीं पता कि उन्हें ये जानकारी कहां से मिली। उससे पहले शुक्रवार को भारत ने भी उस रिपोर्ट को झूठा बताया था।

वॉशिंगटन पोस्ट की यह रिपोर्ट 30 दिसंबर को आई थी।

इन वजहों से बिगड़े थे दोनों देश के रिश्ते

नवंबर 2023 में मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था। मुइज्जू राष्ट्रपति बनने के पहले से ही मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग कर रहे थे। 45 साल के मुइज्जू ने चुनाव में भारत समर्थक मोहम्मद सोलिह को हराया था।

मुइज्जू ने कहा था कि अगर भारत अपनी सेना को नहीं हटाएगा तो यह मालदीव के लोगों की लोकतांत्रिक आजादी का अपमान होगा। मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों की मौजूदगी को मालदीव में लोकतंत्र के भविष्य के लिए खतरा भी बताया था। उन्होंने कहा कि देश में बिना संसद की इजाजत के दूसरे देश की सेना की उपस्थिति संविधान के खिलाफ है।

मुइज्जू अपनी पहली स्टेट विजिट पर चीन गए थे। इसके पहले मालदीव का हर राष्ट्रपति पहला दौरा भारत का ही करता आया था।

———————–

मालदीव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मालदीव ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को झूठा बताया:इसमें दावा- मोदी सरकार ने मुइज्जू का तख्तापलट करने की कोशिश की

मालदीव ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को झूठा करार दिया है। भारत के दौरे पर आए मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने शनिवार को एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू में कहा कि कुछ लोग दोनों देशों के रिश्तों में दरार डालना चाहते हैं। हमने वो खबर देखी है। हमें नहीं पता कि उन्हें ये जानकारी कहां से मिली। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -