वॉशिंगटनकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
फुटेज में हेलिकॉप्टर और प्लेन को क्रैश होते हुए देखा जा सकता है।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए हैं। क्रैश के बाद यात्री विमान पोटोमैक नदी में जा गिरा है। प्लेन में 60 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। वाशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक ये हादसा बुधवार रात रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुआ।
हादसा अमेरिकन एयरलाइन्स का CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और अमेरिकी सेना का ब्लैकहॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। सेना के अधिकारियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर में भी 3 लोग सवार थे।
एयरलाइन कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। यह जेट केन्सास राज्य से राजधानी वॉशिंगटन आ रहा था। अधिकारियों ने कहा कि रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास स्थानीय समयानुसार रात 8:50 बजे के बाद विमान हादसे की कई कॉल आईं।
फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा पोटोमैक नदी में है।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस में तैनात है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हेलिकॉप्टर की मदद से इलाके में खोजबीन की जा रही है।
ट्रम्प को हादसे की जानकारी दी गई
अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प को हादसे के बारे में जानकारी दी गई है। ट्रम्प लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। ट्रम्प ने लोगों से शांत रहने और अधिकारियों रेस्क्यू के लिए निर्देश दिए हैं।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हादसे पर दुख जताया है। वेंस ने नागरिकों से हादसे में शामिल लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
रनवे के पास पहुंचते वक्त हादसा
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिकन एयरलाइंस का यह प्लेन रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के रनवे 33 के पास पहुंच रहा था, तभी सिकोरस्की H-60 हेलिकॉप्टर से टकरा गया। हादसे वाला प्लेन CRJ700 बॉम्बार्डियर प्लेन लोकल उड़ान के लिए डिजाइन किया गया था और इसमें 68 से 73 यात्री बैठ सकते हैं।
कैन्सस के सीनेटर रोजर मार्शल ने X पर कहा- मुझे वॉशिंटगनट DC आने वाले प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त की खबर मिली है। हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम आपसे हर एक यात्री और उनके परिवारों के लिए करते हैं। हताहतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक प्लेन हादसे का बाद पानी में जिंदा बचे पैसेंजर्स को लिए खतरा हो सकता है। क्योंकि आज राजधानी वॉशिंगटन का तापमान जीरो डिग्री से नीचे रहेगा। इसे में इन लोगों को 20-30 मिनट के भीतर हाइपोथर्मिया शुरू हो सकता है।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…