Tuesday, July 1, 2025

11 days of Trump, 1700 illegal Indian immigrants detained | ट्रम्प के 11 दिन, 1700 अवैध प्रवासी भारतीय हिरासत में: अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर से घुसपैठ में 94 फीसदी की गिरावट

- Advertisement -


न्ययॉर्क से भास्कर संवाददाता मोहम्मद अली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती का असर दिख रहा है। ट्रम्प के सत्ता संभालने के 11 दिन में 25 हजार से ज्यादा अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया। ट्रम्प की आइस टीम (इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट) ने 12 राज्यों में छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर छापे की कार्रवाई रिपब्लिकन राज्यों में हुई हैं। इनमें 1700 अवैध प्रवासी भारतीयों को हिरासत में लिया है। इससे पहले ही 18 हजार अवैध प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट करने के लिए सिलेक्ट किया जा चुका है।

इस दौरान मेक्सिको बॉर्डर से घुसपैठ की घटनाएं 94% तक घटी हैं। बाइडेन के कार्यकाल में इस साल 1 जनवरी से 19 जनवरी के बीच रोज औसतन घुसपैठ की 2087 घटनाएं हुईं जबकि ट्रम्प के बाद 20 जनवरी से 31 जनवरी तक रोज औसतन घुसपैठ की मात्र 126 घटनाएं ही हुईं।

भारत ने अमेरिका से अवैध प्रवासियों की पुष्टि होने के बाद उन्हें वापस लेने की बात कही है।

ट्रम्प ने कॉलेज-यूनिवर्सिटी को 9 हजार करोड़ की सब्सिडी रोकी

अमेरिकी कॉलेज-यूनिवर्सिटी को DEI (विविधता, समानता और समावेश) प्रोग्राम के तहत 9 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी को रोकने के आदेश दिए गए हैं। DEI प्रोग्राम में गैर श्वेतों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर और विकलांग स्टूडेंट्स को रिसर्च और अन्य प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से अनुदान मिलता है।

ट्रम्प ने पिछले हफ्ते DEI प्रोग्राम पर रोक लगा दी थी। इसकी वजह से एक लाख भारतीयों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका में कुल 32 लाख फेडरल कर्मचारियों में से 8 लाख कर्मचारी DEI प्रोग्राम के तहत काम करते हैं। इनमें से लगभग एक लाख भारतीय हैं। इसमें अमेरिकी नागरिकता प्राप्त और वर्क वीजा जैसे H-1B वीजा पर काम करने वाले शामिल हैं।

ट्रम्प DEI खत्म कर गोरे लोगों के लिए सरकारी और प्राइवेट सेक्टर नौकरियों में ज्यादा अवसर बढ़ाना चाहते हैं। अमेरिका की 35 करोड़ की आबादी में से 20 करोड़ गोरे लोग हैं। इनमें से ज्यादातर को ट्रम्प का कोर वोट बैंक माना जाता है।

ट्रम्प ने इलेक्शन कैंपेन के दौरान DIE बंद करने का वादा किया था।

अमेरिका से निकारागुआ डिपोर्ट किए गए अवैध प्रवासी

ट्रम्प सरकार की हालिया कार्रवाई में हिरासत में लिए गए अवैध प्रवासियों की संख्या में भारतीय चौथे नंबर पर हैं। मेक्सिको के सर्वाधिक 9296 अवैध प्रवासियों को पकड़ा है।

दूसरे नंबर पर हैती के 7600 अवैध प्रवासी जबकि तीसरे नंबर पर निकारागुआ के 4800 अवैध प्रवासी पकड़े गए हैं। अमेरिका में 1 करोड़ 10 लाख अवैध प्रवासी हैं। सबसे ज्यादा 40 लाख मेक्सिको के जबकि तीसरे नंबर पर 7.25 लाख भारतीय हैं।

—————————————-

ट्रम्प से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प के ज्यादा बोलने से व्हाइट हाउस के स्टेनोग्राफर परेशान:7 दिन में करीब 8 घंटे भाषण, 81235 शब्द कहे; नए स्टाफ की भर्ती पर विचार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने से व्हाइट हाउस के स्टेनोग्राफरों को परेशानी बढ़ गई है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक ट्रम्प सार्वजनिक भाषणों में इतना ज्यादा बोल रहे हैं कि उनके बयान को टाइप करने में स्टेनोग्राफर की हालत खराब हो रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -