Tuesday, July 1, 2025

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: अमेरिका में टेकऑफ के दौरान विमान में लगी आग, 104 पैसेंजर सवार थे

- Advertisement -


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के ह्यूस्टन में रविवार को न्यूयॉर्क जाने वाले यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में टेकऑफ के दौरान आग लग गई। जिसके बाद इसे तुरंत खाली कराया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विमान में 104 पैसेंजर्स और 5 क्रू मेंबर मौजूद थे। अमेरिका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

जम्मू में सेना के कैंप में कैप्टन का निधन, एक दिन पहले बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे

जम्मू में आर्मी कैंप में सेना के कैप्टन का रविवार को निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यूपी के रहने वाले कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह शनिवार देर रात अखनूर आर्मी कैंट में बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया।

DR कांगो में भारतीयों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह, इमरजेंसी प्लान तैयार रखने का निर्देश

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR कांगो) में सेना और विद्रोही संगठन M23 के बीच हिंसा के बाद भारतीय दूतावास ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि बुकावु, दक्षिण किवु शहर में रह रहे भारतीय नागरिकों सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।

भारतीय दूतावास ने कहा-

मौजूदा हालात में लोगों की मदद करने में हमें भी मुश्किल हो रही है। ऐसे में सभी को व्यक्तिगत स्तर पर अपने इमरजेंसी प्लान तैयार रखने की सलाह दी जाती है।

DR कांगो में लंबे वक्त से सेना और विद्रोही संगठन M23 संघर्ष में उलझे हुए हैं। पिछले सोमवार यानी 27 जनवरी को दावा किया गया था विद्रोहियों ने सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया है। हालांकि बाद में सरकार ने शहर में विद्रोहियों को घुसने की बात कबूली है, लेकिन शहर पर कब्जे की बात से इनकार किया था।

कोलकाता के आरजी कर की मेडिकल छात्रा का फंदे से लटका शव मिला, पुलिस को शक- डिप्रेशन से जूझ रही थी…

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा आइवी प्रसाद शुक्रवार रात अस्पताल क्वार्टर में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को आशंका है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थी।

आइवी की मां इसी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उन्होंने बेटी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। जवाब न मिलने पर वह क्वार्टर पहुंचीं। दरवाजा तोड़ने पर आइवी का शव फंदे से लटका मिला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इससे पहले आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। मामले में सियालदह कोर्ट ने दोषी संजय रॉय को उम्रकैद (मरते दम तक जेल) की सजा सुनाई है और 50 हजार का जुर्माना लगाया है।

मणिपुर के टेंग्नौपाल में 25 एकड़ में फैली अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले में खुदेई खुल्लेन पहाड़ी इलाक में 25 एकड़ से ज्यादा में फैली अवैध अफीम की खेती को रविवार को नष्ट किया गया। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस, बीएसएफ, वन विभाग ने ये एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में केस भी दर्ज किया गया है।

बंगाल का भूपतिनगर बम ब्लास्ट केस- NIA ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, 2022 में 3 लोगों की मौत हुई थी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2022 में पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर बम ब्लास्ट मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम पंचानन घोरई है जो पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर का निवासी है। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

4 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ मंदिर के कपाट; बसंत पंचमी पर टिहरी के राजपुरोहित ने तिथि निकाली

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के पवित्र कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। बसंत पंचमी पर नरेंद्र नगर में पूर्व टिहरी राज दरबार में विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट खुलने का समय तय किया गया। गणेश पंचांग और चौकी पूजन के बाद राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय की।

इस दौरान टिहरी के पूर्व महाराजा मानवेंद्र शाह, लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल और कई अधिकारी मौजूद थे।

17 नवंबर 2024 को बद्रीनाथ के कपाट पंच पूजा के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। पिछले साल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान अकेले बद्रीनाथ धाम में 14 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए थे।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मैनहोल में गिरने से 3 मजदूरों की मौत

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मैनहोल की सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत हो गई। घटना रविवार को बंटाला इलाके में हुई। यहां कॉम्प्लेक्स के मैनहोल की सफाई चल रही थी। अधिकारियों के मुताबिक 20 फिर गहरे मैनहोल की सफाई चल रही थी। इसी दौरान एक मजदूर उसमें गिरा, उसे बचाने में बाकी के दो और मजदूर गिर गए थे। फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनजेमेंट की टीम ने तीनों शवों को निकाला। नगरीय मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने पीड़ित परिवारों को मुआवजे का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का दावा- संजय राउत कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, इसके लिए बातचीत जारी

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा विधायक नितेश राणे ने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख नेता संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं। राणे ने बताया कि राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के पास उन्हें एक और कार्यकाल के लिए जीत दिलाने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं।

राणे ने कहा, “राउत को सामना में लिखना चाहिए कि वह शिवसेना (यूबीटी) में कितने समय तक रहने वाले हैं। उन्हें दिल्ली में उस नेता के बारे में लिखना चाहिए, जिसके साथ वह कांग्रेस में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्हें इस मुद्दे पर बयान भी देना चाहिए।”

राणे की टिप्पणी राउत के उस बयान पर आई है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मतभेद हैं, जिससे राज्य में शासन प्रभावित हो रहा है।

संसद में 15 फरवरी को रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम की स्पेशल स्क्रीनिंग

संसद में 15 फरवरी को 1993 की जापानी-भारतीय एनीमेशन फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” की विशेष स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ-साथ संसद के सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों से आमंत्रित लोग शामिल होंगे। रामायण: द लीजेंड ऑफ़ प्रिंस राम भारत में 24 जनवरी को अंग्रेजी वर्जन के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ रिलीज हुई है। फिल्म का डायरेक्शन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है।

तृणमूल कांग्रेस के सीनियर विधायक नसीरुद्दीन अहमद का निधन, CM ममता ने जताया शोक

नदिया जिले के कालीगंज के तृणमूल कांग्रेस विधायक नसीरुद्दीन अहमद का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अहमद की शनिवार रात करीब 11:50 बजे तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें पलासी अस्पताल ले जाया गया। जहां रविवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। अहमद को इलाके में लाल दा के नाम से जाना जाता था।

अहमद के निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- नादिया के कालीगंज से विधायक, मेरे सहयोगी नसीरुद्दीन अहमद (लाल) के आकस्मिक निधन से दुखी हूं।

जम्मू के अखनूर में तैनात सेना के कैप्टन का निधन, खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में एडमिट थे

जम्मू के अखनूर इलाके में सेना के कैप्टन का ‘चिकित्सा संबंधी स्थितियों’ के कारण निधन हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह शनिवार को अचानक गिर गए। उन्हें कल देर शाम अखनूर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। कैप्टन सिंह बनारस के रहने वाले थे।

तेलंगाना में कार-लोडर की टक्कर, दोनों ड्राइवर घायल, हादसे का CCTV वीडियो सामने आया

तेलंगाना के जगतियाल जिले के वेंकटपुर में एक तेज रफ्तार कार और लोडर की टक्कर हो गई। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार तेज रफ्तार में रोड क्रॉस कर रही थी। तभी रोड पर आ रहे लोडर ने उसे टक्कर मार दी। दोनों ड्राइवर घायल हैं।

ओडिशा में वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि ओडिशा के चांदीपुर में वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल (VSHORADS) के तीन सफल परीक्षण किए। परीक्षण के दौरान VSHORADS ने कम ऊंचाई पर उड़ रहे हाई स्पीड टारगेट को निशाना बनाया।

वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है। ये मिसाइलें किसी भी बड़े शहर या स्ट्रेटजिकली इंपोर्टेंट लोकेशन की सेफ्टी के लिए जरूरी हैं। इसे रिसर्च सेंटर इमरत (RCI), हैदराबाद ने DRDO और भारतीय कंपनियों के सहयोग से बनाया है।

लिव-इन पार्टनर के रिश्ता तोड़ने से परेशान युवक ने पुलिस स्टेशन में जहर खाया

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार को एक 30 साल के व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन में जहर खा लिया। उसकी पार्टनर ने उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप खत्म कर दी थी, इसकी वजह से वह अपनी जान देना चाहता था। शख्स की पहचान सागर मिश्रा के तौर पर हुई है। यह घटना नंदनवन पुलिस स्टेशन में हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, सागर की 27 साल की लिव-इन पार्टनर ने पिछले हफ्ते उसकी शराब की लत के चलते रिश्ता तोड़ दिया था और अपने परिवार के पास लौट गई। इसके बाद सागर ने लड़की के घर पहुंचकर उसे मनाने की कोशिश की। लड़की की मां ने भी उसे रोका तो लड़के ने उसकी मां पर हमला किया। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -