Wednesday, July 2, 2025

Russian spy ship comes under fire | रूस का जासूसी जहाज आग की चपेट में आया: सीरिया के तट के पास हादसा; 4 घंटे तक लगी रही आग, कंट्रोल भी खोया

- Advertisement -


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस का जासूसी जहाज किलडिन पिछले महीने 23 जनवरी को आग की चपेट में आया था। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक हादसा सीरिया के तट के पास हुआ था। रूसी जहाज पर मौजूद एक शख्स ने रेडियो के जरिए दूसरे जहाजों को दूर रहने की चेतावनी भी दी।

AP को मिले रेडियो मैसेज में शख्स ने कहा, हमारा जहाज संकट में है, कृपया दूरी बनाए रखें। इसके अलावा एक दूसरे जहाज को चेतावनी देते हुए उसने कहा, हमारा जहाज तुम्हारी दिशा में है। इस पर मेरा कंट्रोल नहीं है, ये बह रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक रूस के जहाज से धुएं के गुबार और आग की लपटें उठ रही थीं। इन्हें NATO के एक सदस्य देश के जहाज ने रिकॉर्ड किया है।

AP के साथ इन तस्वीरों को NATO तीन सैन्य अधिकारियों ने शेयर किया। इनमें जहाज पर लगी आग को देखा जा सकता है।

4 घंटे तक लगी रही आग

रूस के इस जासूसी जहाज का काम भूमध्य सागर में NATO की गतिविधियों पर नजर रखना है। आग लगने से पहले यह तुर्की के नौसैनिक अभ्यास पर नजर बनाए हुए था। रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पर कम से कम 4 घंटे तक आग जलती रही। जहाज के क्रू ने लाइफबोट्स के कवर हटा दिए थे। हालांकि उन्हें पानी में नहीं उतारा गया।

NATO के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के बाद उन्होंने रूसी जहाज को मदद की पेशकश की थी, जिसे रूसी अधिकारियों ने नकार दिया था।

बाद में क्रू ने जहाज पर कंट्रोल हासिल कर लिया था। फिलहाल यह सीरिया के बंदरगाह के पास खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहा है। इसके साथ एक फ्रिगेट और एक सप्लाई जहाज भी मौजूद हैं। हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रूस ने घटना पर नहीं दी जानकारी

रूसी अधिकारियों ने आग की घटना पर कोई रिपोर्ट नहीं दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि उन्हें ‘किलडिन’ पर आग लगने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने खारिज किया कि इस घटना से रूस की नौसेना की तैयारियों पर कोई नकारात्मक असर पड़ा है।

पेशकोव ने कहा,

QuoteImage

सिर्फ एक जहाज की खराबी के आधार पर पूरी नौसेना की क्षमता का आकलन करना सही नही है।

QuoteImage

फ्रांस के उच्च सैन्य अध्ययन केंद्र के पूर्व प्रमुख, वाइस एडमिरल मिशेल ओल्हागराय के मुताबिक किलडिन पर भले ही कंट्रोल वापस पा लिया गया हो, लेकिन इससे रूसी नौसेना की लॉजिस्टिक चुनौतियां उजागर हुई हैं। खासकर, भूमध्य सागर में रूस के लिए बेड़े का रखरखाव बेहद जटिल हो गया है, क्योंकि यह उसके आर्कटिक और बाल्टिक ठिकानों से काफी दूर है।

इसके अलावा, यूक्रेन युद्ध के चलते तुर्किये ने ब्लैक सी से भूमध्य सागर में रूसी युद्धपोतों के आवागमन पर रोक लगा दी है, जिससे रूस की रणनीतिक स्थिति कमजोर हुई है।

——————————-

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी ये खबर पढ़ें…

पुतिन से बातचीत के लिए तैयार​ जेलेंस्की:कहा- हम एक दूसरे को दुश्मन मानते हैं, पर शांति के लिए यह जरूरी तो मैं तैयार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार, 4 फरवरी को कहा कि रूस से युद्ध में अब तक 45,100 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। जबकि 3.90 लाख सैनिक घायल हुए हैं। उन्होंने एक यूट्यूब इंटरव्यू में कहा कि वह युद्ध खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत को तैयार हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -