Friday, July 4, 2025

Rohit Sharma; MI Vs DC IPL LIVE Score 2025 Update | Hardik Pandya KL Rahul Axar Patel | आज MI vs DC: दिल्ली के लिए जीत जरूरी, हारी तो बाहर; मुंबई के पास होगा एक और मौका

- Advertisement -


स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2025 के 63वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मैच में मुबंई ने दिल्ली को 12 रन से हराया।

दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। टीम के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 पॉइंट्स हैं। वहीं, मुंबई के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं। मुंबई अगर दिल्ली के खिलाफ मैच हार भी जाती है, तो उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने के लिए एक और मौका होगा। लेकिन, दिल्ली को हर हाल में मुंबई के सामने जीत चाहिए होगी।

मैच डिटेल्स, 63वां मैच MI vs DC तारीख- 21 मई स्टेडियम- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

हेड टु हेड में MI आगे हेड टु हेड में MI का पलड़ा भारी है। अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 20 मुंबई ने जीते जबकि 16 में दिल्ली को जीत मिली। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 10 बार खेल चुकी है। इसमे से MI 7 बार और दिल्ली 3 बार जीती हैं।

सूर्या मुंबई के टॉप स्कोरर मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव पर फैंस की नजर रहने वाली है। इन तीनों खिलाड़ियों पर मुंबई की टीम काफी हद तक निर्भर रहती है। सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी वानखेड़े में काफी अच्छा है। सूर्या इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। उन्होंने 12 मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। बॉलिंग में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टॉप पर हैं।

राहुल ने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर दिल्ली के फैंस की उम्मीदें होंगी। राहुल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन और कुलदीप ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच आमतौर पर गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर पेसर्स को भी मदद मिलती है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है।

यहां अब तक IPL के 122 मैच खेले गए हैं। 56 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 66 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन मुंबई में सोमवार को मौसम अच्छा नहीं रहेगा। बारिश की 84% आशंका है। तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

पॉसिबल प्लेइंग- 12 मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान) रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, समीर रिजवी, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुस्तफिजुर रहमान।

____________________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL का गणित मुंबई आज जीतकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी:दिल्ली को रेस में बने रहने के लिए जीत चाहिए; सूर्या ऑरेंज कैप के करीब

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 62 मैच खत्म हो चुके हैं। 5 टीमें नॉकआउट रेस से बाहर हो चुकी हैं, वहीं 3 ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। टॉप-4 के आखिरी स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दावेदार हैं, दोनों के बीच आज मैच होगा।​​​​​​​ पूरी खबर

IPL मैच मोमेंट्स वैभव ने धोनी के पैर छुए:धोनी और सैमसन के टी-20 में 350 छक्के पूरे; म्हात्रे हैट्रिक चौके लगाने के बाद आउट​​​​​​​

IPL-18 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। एम एस धोनी और संजू सैमसन ने टी-20 में अपने 350 छक्के पूरे किए। नूर अहमद की फ्री-हिट बॉल पर सिक्स लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी पूरी की। आयुष म्हात्रे ने तुषार देशपांडे को हैट्रिक चौके लगाने के बाद अगली बॉल पर आउट हुए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

आपकी राय

क्या नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद करने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...

Latest news

- Advertisement -

SHARE MARKET LIVE

GOLD PRICE


Gold price by GoldBroker.com

SILVER PRICE


Silver price by GoldBroker.com

Related news

- Advertisement -